फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Kanpur: Arif friend Saras will soon get a partner

Kanpur: आरिफ के दोस्त सारस को जल्द मिलेगा साथी, लिंग परीक्षण की रिपोर्ट आने के बाद समाप्त हो जाएगा एकांतवास

Wed, 19 Apr 2023 11:25 AM IST
शिखा पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर Published by: शिखा पांडेय Updated Wed, 19 Apr 2023 11:25 AM IST
सार

चिड़ियाघर में पिछले कई सालों से एक बाड़े में तीन सारस हैं। आज तक चिड़ियाघर प्रशासन ने उनके लिंग की पहचान नहीं कराई है। अब जब आरिफ के सारस दोस्त को यहां लाया गया, तो इसकी जरूरत पड़ी। उसे छोड़ने की अनुमति न मिलने के बाद चिड़ियाधर प्रशासन ने उसका एकांतवास समाप्त करने का निर्णय लिया है।

विज्ञापन
Kanpur: Arif friend Saras will soon get a partner
कानपुर प्राणी उद्यान में मौजूद सारस - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

कानपुर चिड़ियाघर के एकांतवास में रखे गए आरिफ के सारस दोस्त की लिंग परीक्षण की रिपोर्ट आने के बाद एकांतवास समाप्त हो जाएगा। चिड़ियाघर के बाड़े में पहले से रह रहे तीन सारसों का भी डीएनए टेस्ट होगा। उनका भी लिंग जानने के बाद सारस को उनके साथ रखा जाएगा।

विज्ञापन


चिड़ियाघर में पिछले कई सालों से एक बाड़े में तीन सारस हैं। आज तक चिड़ियाघर प्रशासन ने उनके लिंग की पहचान नहीं कराई है। अब जब आरिफ के सारस दोस्त को यहां लाया गया, तो इसकी जरूरत पड़ी। उसे छोड़ने की अनुमति न मिलने के बाद चिड़ियाधर प्रशासन ने उसका एकांतवास समाप्त करने का निर्णय लिया है। इसके लिए सभी सारसों का डीएनए टेस्ट लैब भेजा गया है। चिड़ियाघर के निदेशक केके सिंह ने बताया कि लिंग परीक्षण के बाद सारस को जोड़े के साथ बाड़े में रखा जाएगा।

विज्ञापन

आरिफ और सारस की दोस्ती की कहानी
अमेठी के जामो ब्लॉक निवासी आरिफ और सारस की दोस्ती अगस्त 2022 में हुई थी। आरिफ को सारस खेत में जख्मी हालत में मिला था। उसके दाहिने पैर पर चोट लगने से खून निकल रहा था। उसके पैर पर दवा लगाकर पट्टी बांध दी। उसके बाद सारस को खेत पर किनारे लिटा दिया। इसके बाद लगातार उसकी देखरेख करते रहे। सारस आरिफ के घर पर ही रहने लगा। धीरे-धीरे दोनों की दोस्ती मिसाल बन गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed