{"_id":"63b9ccb039b2561c2a1c9dd0","slug":"kanpur-aqi-crossed-450-in-nehru-nagar-due-to-fog","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kanpur: कोहरे की वजह से नेहरूनगर में 450 के पार पहुंचा एक्यूआई, यहां दमघोंटू हुआ प्रदूषण का स्तर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kanpur: कोहरे की वजह से नेहरूनगर में 450 के पार पहुंचा एक्यूआई, यहां दमघोंटू हुआ प्रदूषण का स्तर
Sun, 08 Jan 2023 08:35 AM IST
शिखा पांडेय
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
Published by: शिखा पांडेय
Updated Sun, 08 Jan 2023 08:35 AM IST
सार
कोहरे की वजह से कानपुर में प्रदूषण का स्तर बढ़ रहा है। कल्याणपुर में 349, जबकि किदवईनगर और आईआईटी में एक्यूआई ढाई सौ के पार पहुंच गया है।
विज्ञापन
कानपुर में बढ़ा प्रदूषण
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
कानपुर में ठंड और भीषण कोहरे के बीच शनिवार को प्रदूषण का स्तर भी चरम पर पहुंच गया। व्यावसायिक क्षेत्र नेहरूनगर में वायु गुणवत्ता सूचकांक (एक्यूआई) 454 दर्ज किया गया। कल्याणपुर में 349, जबकि किदवईनगर और आईआईटी में एक्यूआई ढाई सौ के पार गया।
विज्ञापन
पिछले कुछ दिनों से लगातार प्रदूषण का स्तर तीन सौ के पार था। उस समय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड के अधिकारियों का अनौपचारिक रूप से कहना था कि औद्योगिक शहर होने की वजह से एक्यूआई का इस स्तर तक जाना ज्यादा खतरनाक नहीं है। अब एक्यूआई के साढ़े चार सौ के पार जाने से बोर्ड अधिकारी चिंतित हैं। नगर निगम को सफाई व्यवस्था दुरुस्त करने और आग जलाकर प्रदूषण फैलाने वालों के खिलाफ कार्रवाई के निर्देश दिए हैं।
विज्ञापन