Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Kanpur apartment fire tragedy Builder with a bounty on his head surrenders police state he has been arrested

कानपुर अपार्टमेंट अग्निकांड: इनामी बिल्डर ने किया आत्मसमर्पण, पुलिस बोली- गिरफ्तार किया, अन्य आरोपियों की तलाश

Sun, 22 Nov 2026 02:38 PM IST
Himanshu Awasthi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर Published by: Himanshu Awasthi Updated Sun, 22 Nov 2026 02:38 PM IST
सार

Kanpur News: पटकापुर स्थित राधिका अपार्टमेंट अग्निकांड मामले में 20 हजार रुपये के इनामी बिल्डर मोहित तिवारी ने रविवार को आत्मसमर्पण कर दिया। हालांकि कोतवाली पुलिस ने उसकी गिरफ्तारी का दावा करते हुए पूछताछ शुरू कर दी है।

विज्ञापन
Kanpur apartment fire tragedy Builder with a bounty on his head surrenders police state he has been arrested
बिल्डर मोहित तिवारी - फोटो : amar ujala

विस्तार

कानपुर में फीलखाना थाना क्षेत्र के पटकापुर स्थित राधिका अपार्टमेंट अग्निकांड में 20 हजार रुपये के इनामी बिल्डर मोहित तिवारी ने रविवार को आत्मसमर्पण कर दिया। हालांकि पुलिस इसे गिरफ्तारी बता रही है। कोतवाली इंस्पेक्टर अमित पांडेय ने बताया कि मोहित तिवारी को गिरफ्तार किया गया है।

विज्ञापन

उससे पूछताछ की जा रही है। 16 नवंबर की तड़के राधिका अपार्टमेंट में आग लगने से एक महिला और 16 वर्षीय किशोर की मौत हो गई थी, जबकि दो लोग गंभीर रूप से झुलस गए थे। हादसे के बाद अपार्टमेंट के निर्माण में मानकों की अनदेखी और अग्निसुरक्षा के इंतजाम नहीं होने के आरोप लगे थे।

विज्ञापन
Trending Videos

बिना स्वीकृत नक्शे के छह मंजिला अपार्टमेंट खड़ा कर दिया
पीड़ित की शिकायत पर फीलखाना पुलिस ने बिल्डर मोहित तिवारी, पूर्व पार्षद मन्नू रहमान, प्लॉट मालकिन सरबजीत कौर और बिल्डर के सहयोगी प्यारे खान व सफीक के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की थी। आरोप था कि पांच फीट चौड़ी गली में करीब 120 वर्ग गज जमीन पर बिना स्वीकृत नक्शे के छह मंजिला अपार्टमेंट खड़ा कर दिया गया।

विज्ञापन

अन्य की तलाश दबिश दे रही है पुलिस
फ्लैट बेचने के लिए केडीए का स्वीकृत नक्शा दिखाने का भी आरोप लगाया गया था। पुलिस ने पांचों नामजद आरोपियों पर 20-20 हजार रुपये का इनाम घोषित किया था। प्राथमिकी दर्ज होने के बाद से सभी आरोपी फरार थे और पुलिस उनकी तलाश में दबिश दे रही थी। मोहित तिवारी के आत्मसमर्पण के बाद पुलिस अब पूर्व पार्षद मन्नू रहमान समेत बाकी चार आरोपियों की तलाश कर रही है।

विज्ञापन

अफसर-कर्मियों की होगी जांच
उधर, पुलिस कमिश्नर रघुबीर लाल ने मामले में निर्माण के दौरान अनदेखी करने वाले केडीए अधिकारियों और कर्मचारियों की भूमिका की जांच कराने की बात कही है। जांच में जिनकी संलिप्तता सामने आएगी, उनके नाम भी केस डायरी में दर्ज किए जाएंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed