फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Kanpur Anti rabies vaccines sent to Hardoi have gone missing 30 vials were dispatched from New RJ Agencies

कानपुर: अब हरदोई भेजी गईं एंटी रैबीज वैक्सीन गायब, न्यू आरजे एजेंसीज से भेजे गए थे 30 वॉयल, ये है आशंका

Wed, 30 Sep 2026 09:16 AM IST
Himanshu Awasthi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर Published by: Himanshu Awasthi Updated Wed, 30 Sep 2026 09:16 AM IST
सार

Kanpur News: न्यू आरजे एजेंसीज से जुड़े संदिग्ध और नकली एंटी रैबीज वैक्सीन प्रकरण का दायरा लगातार गहराता जा रहा है। आगरा के बाद अब हरदोई भेजे गए एंटी रैबीज वैक्सीन के 30 वॉयल भी गायब मिलने से ड्रग विभाग और प्रशासनिक महकमे में हड़कंप मच गया है।

विज्ञापन
Kanpur Anti rabies vaccines sent to Hardoi have gone missing 30 vials were dispatched from New RJ Agencies
न्यू आरजे एजेंसीज - फोटो : amar ujala

विस्तार

कानपुर में न्यू आरजे एजेंसीज से आगरा भेजी गए नकली एंटी रैबीज वैक्सीन के 500 वॉयल अभी तक ड्रग विभाग को मिल नहीं पाए हैं। इसी एजेंसी से हरदोई भेजी गए 30 वॉयल भी अब गायब हो गए हैं। अफसर इन्हें तलाशने में जुटे हैं। ड्रग विभाग के अधिकारियों के अनुसार, संदिग्ध और नकली पाई गई वैक्सीन के बैच की खेप हरदोई भेजे जाने की सूचना मिली थी।

विज्ञापन

इसके बाद जब स्थानीय स्तर पर खोजबीन शुरू की गई, तो आपूर्ति का कोई सुराग नहीं मिला। मामले की सूचना हरदोई के ड्रग इंस्पेक्टर को दी गई है। अब हरदोई में भी वैक्सीन के गायब होने से इस बात की आशंका गहरी हो गई है कि फर्जीवाड़े का यह नेटवर्क सिर्फ एक-दो शहरों तक सीमित नहीं है, बल्कि इसके तार प्रदेश के कई जिलों से जुड़े हो सकते हैं।

विज्ञापन

हरदोई भेजी गई वैक्सीन भी गायब है
ड्रग विभाग अब पुलिस प्रशासन के साथ मिलकर यह पता लगाने का प्रयास कर रहा है कि क्या हरदोई भेजे गए वाॅयल को भी कागजों पर फर्जी बिलिंग के जरिये गायब दिखाया गया है या फिर इसे बाजार में खपा दिया गया है। सहायक आयुक्त गोविंद गुप्ता ने बताया कि हरदोई भेजी गई वैक्सीन भी गायब है। इसकी सूचना पुलिस को दी गई है और हरदोई के ड्रग विभाग को भी सूचित किया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed