{"_id":"6a5b2cc375265d043402bcda","slug":"kanpur-another-junior-doctor-at-gsvm-falls-ill-admitted-to-the-cardiology-department-following-chest-pain-2026-07-18","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"Kanpur: जीएसवीएम में एक और जूनियर डॉक्टर की बिगड़ी तबीयत, सीने में दर्द के बाद कार्डियोलॉजी में कराया भर्ती","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kanpur: जीएसवीएम में एक और जूनियर डॉक्टर की बिगड़ी तबीयत, सीने में दर्द के बाद कार्डियोलॉजी में कराया भर्ती
Sat, 18 Jul 2026 01:05 PM IST
Himanshu Awasthi
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
Published by: Himanshu Awasthi
Updated Sat, 18 Jul 2026 01:05 PM IST
सार
Kanpur News: जीएसवीएम मेडिकल कॉलेज के हड्डी रोग विभाग के जूनियर डॉक्टर डॉ. मिहिर के सीने में अचानक गंभीर दर्द उठा। उन्हें तत्काल कार्डियोलॉजी विभाग भेजा गया, जहां ईसीजी में कुछ असामान्य बदलाव देखे गए हैं। फिलहाल उनकी स्थिति स्पष्ट करने के लिए इको टेस्ट किया जा रहा है।
विज्ञापन
जीएसवीएम मेडिकल कॉलेज
- फोटो : amar ujala
विस्तार
कानपुर में जीएसवीएम मेडिकल कॉलेज से एक बार फिर डॉक्टरों के स्वास्थ्य को लेकर चिंताजनक खबर सामने आई है। सर्जरी विभाग में तैनात जूनियर डॉक्टर डॉ. मिहिर को ड्यूटी के दौरान अचानक सीने में तेज दर्द महसूस हुआ। अचानक बिगड़ी तबीयत से मेडिकल कॉलेज परिसर में हड़कंप मच गया।
विज्ञापन
साथी डॉक्टरों ने बिना देरी किए उन्हें तत्काल कार्डियोलॉजी विभाग में भर्ती कराया। वहां डॉक्टरों की टीम ने तुरंत उनका ईसीजी किया। कार्डियोलॉजी के विशेषज्ञों के अनुसार, ईसीजी रिपोर्ट में कुछ बदलाव देखे गए हैं, जो हृदय संबंधी समस्या की ओर इशारा कर रहे हैं।
विज्ञापन
इको रिपोर्ट के बाद ही स्थिति स्पष्ट होगी
हालांकि, सही स्थिति का पता लगाने के लिए डॉक्टरों ने इको टेस्ट करने का निर्णय लिया है। फिलहाल डॉ. मिहिर को डॉक्टरों की कड़ी निगरानी में रखा गया है। इको रिपोर्ट आने के बाद ही उनके स्वास्थ्य की स्थिति और उपचार की अगली दिशा स्पष्ट हो सकेगी। मेडिकल कॉलेज के अन्य रेजिडेंट डॉक्टर और उनके साथी स्वास्थ्य लाभ की कामना कर रहे हैं।