फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Kanpur: Animal smugglers tried to crush police personnel, five arrested

Kanpur: पशु तस्करों ने पुलिस कर्मियों को कुचलने का प्रयास किया, गड्ढे में कूदकर बचाई जान, पांच गिरफ्तार

Sat, 23 Mar 2024 11:20 PM IST
शिखा पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर Published by: शिखा पांडेय Updated Sat, 23 Mar 2024 11:20 PM IST
सार

कानपुर में पुलिस कर्मियों पर हमले की घटना सामने आई है। पशु तस्करों ने पुलिस कर्मियों को कुचलने का प्रयास किया। घटना में जीप भी क्षतिग्रस्त हो गई।

विज्ञापन
Kanpur: Animal smugglers tried to crush police personnel, five arrested
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

कानपुर में नर्वल के करबिगवां हृदयपुर के पास चेकिंग के दौरान पुलिस ने लोडर और पिकअप सवार पशु तस्करों ने पुलिस कर्मियों को कुचलने की कोशिश की। पुलिस कर्मियों जीप से कूदकर अपनी जान बचाई। जीप गड्ढे में पलट गई। पुलिस ने किसी तरह घेराबंदी करके लोडर व पिकअप समेत पांच लोगों को गिरफ्तार कर लिया। मवेशियों को गोशाला को सौंप दिया गया।
विज्ञापन


नर्वल थानाध्यक्ष राजेश कुमार सिंह टीम के साथ शनिवार की सुबह करबिगवां हृदयपुर गांव के पास पहुंचे। वहां वाहन चेकिंग के लिए टीम के साथ खड़े थे तभी मवेशियों को लेकर जा रहे पिकअप व लोडर को देख रोकने का प्रयास किया। दोनों वाहनों से पुलिसकर्मियों को कुचलकर मारने की कोशिश की। पुलिस कर्मियों ने गड्ढे में कूदकर अपनी जान बचाई। वाहनों की टक्कर से जीप भी बेकाबू होकर गड्ढे में पलट गई।
विज्ञापन


बाद में पुलिस कर्मियों ने पांच लोगों को दबोच लिया। बकौल थाना प्रभारी गिरफ्तार फतेहपुर के जहानाबाद क्षेत्र के सुंदरपुर कछौरा निवासी वीरेंद्र कुमार, जहानाबाद के काजीटोला निवासी मोइनुद्दीन, तौहीद, बकेवर फतेहपुर के सुमित कुमार, कानपुर के साढ़ क्षेत्र के चंदापुर हाजी कदीम निवासी रवि के पास से तमंचा, कारतूस और नकदी बरामद की गई है। उनके खिलाफ हत्या के प्रयास, पशु क्रूरता अधिनियम और आर्म्स एक्ट के तहत रिपोर्ट दर्जकर जेल भेज दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed