{"_id":"69aa973604b67e54480b0f3d","slug":"kanpur-anger-against-america-and-israel-was-seen-on-streets-prayers-were-offered-in-mosques-for-end-of-the-war-2026-03-06","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"Kanpur: सड़कों पर दिखा अमेरिका-इजरायल के खिलाफ गुस्सा, युद्ध के खात्मे के लिए मस्जिदों में हुई दुआ, कही ये बात","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kanpur: सड़कों पर दिखा अमेरिका-इजरायल के खिलाफ गुस्सा, युद्ध के खात्मे के लिए मस्जिदों में हुई दुआ, कही ये बात
Fri, 06 Mar 2026 04:27 PM IST
Himanshu Awasthi
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
Published by: Himanshu Awasthi
Updated Fri, 06 Mar 2026 04:27 PM IST
सार
Kanpur News: कानपुर में जुमे की नमाज के बाद इजरायल और अमेरिका के खिलाफ अनोखा प्रदर्शन हुआ। यहां लोगों ने ट्रंप और नेतन्याहू की तस्वीरों पर पैर रखकर आक्रोश जताया और युद्ध के खात्मे की दुआ की।
विज्ञापन
अमेरिका-इजरायल के खिलाफ गुस्सा
- फोटो : amar ujala
विस्तार
ईरान के समर्थन और इजरायल-अमेरिका के विरोध में कानपुर के कई इलाकों में प्रदर्शन किया गया। जुम्मे की नमाज से पहले मस्जिदों की ओर जाने वाले रास्तों पर विरोध का अनोखा तरीका अपनाया गया। प्रदर्शनकारियों ने रास्ते में अमेरिका और इजरायल के झंडों के साथ अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप और इजरायल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू की तस्वीरें लगा दीं।
विज्ञापन
मस्जिद में नमाज पढ़ने जाने वाले और लौटने वाले नमाजियों ने इन तस्वीरों पर पैर रखकर गुजरते हुए अपना विरोध जताया, वहीं कई लोगों ने इन पर जूते-चप्पल चलाकर भी गुस्सा जाहिर किया। नमाज के बाद मस्जिदों में युद्ध के खात्मे और अमन-शांति के लिए खास दुआ की गई।
विज्ञापन
हमलों को इंसानियत के खिलाफ बताया
इसके बाद लोगों ने सड़कों पर उतरकर अमेरिका और इजरायल के खिलाफ नारेबाजी की और हमलों को इंसानियत के खिलाफ बताया। प्रदर्शन में शिया मुस्लिमों के साथ हिंदू समाज के कुछ लोग भी शामिल हुए। प्रदर्शनकारियों का कहना था कि अमेरिका अपने हितों के लिए दुनिया को युद्ध की ओर धकेल रहा है और इसे तुरंत रोका जाना चाहिए।