फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Kanpur and Varanasi reach the final of the inter-divisional football tournament

Kanpur News: अंतर मंडलीय फुटबॉल प्रतियोगिता के फाइनल में पहुंचे कानपुर और वाराणसी

Thu, 06 Nov 2025 01:59 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Thu, 06 Nov 2025 01:59 AM IST
विज्ञापन
Kanpur and Varanasi reach the final of the inter-divisional football tournament
फुटबाल मैच खेलतीं कानपुर व लखनऊ की टीम।  - फोटो : संवाद
कानपुर। अंतर मंडलीय फुटबॉल प्रतियोगिता में बुधवार को हुए सेमीफाइनल मैच में कानपुर ने लखनऊ को और वाराणसी ने प्रयागराज को हराकर फाइनल में जगह बनाई। खेल निदेशालय और जिला फुटबॉल संघ की ओर से मैच ग्रीनपार्क स्टेडियम में कराए गए। गुरुवार को दोनों टीमों के बीच दोपहर दो बजे से फाइनल मैच खेला जाएगा।
विज्ञापन


कानपुर और लखनऊ के बीच पहले हॉफ तक मुकाबला काफी संघर्ष पूर्ण रहा और दोनों टीमें बराबरी पर रही। दूसरे हॉफ में कानपुर के खिलाड़ियों ने 1-0 से लखनऊ को हराकर फाइनल में जगह बनाई। टीम की ओर से एक मात्र गोल प्रथम सिंह ने किया।
विज्ञापन


दूसरे मैच में वाराणसी की टीम ने पहले हॉफ में एक और दूसरे हॉफ में दूसरा गोल करके प्रयागराज को 2-0 से हराया। दोनों ही गोल संजोग यादव ने किए। इससे पहले उत्तर प्रदेश फुटबॉल संघ के महासचिव मो. शाहिद व पार्षद विनोद गुप्ता ने खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त कर सेमीफाइनल मुकाबले शुरू करवाए। मौके पर फुटबॉल संघ के सचिव अजीत सिंह समेत अन्य लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed