{"_id":"6a310baccb9168114908ae6c","slug":"kanpur-amarnath-yatra-trucks-loaded-with-food-supplies-dispatched-mayor-flags-off-the-consignment-2026-06-16","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"अमरनाथ यात्रा: खाद्य सामग्री से भरे ट्रक रवाना, महापौर ने झंडी दिखाकर भेजी सामग्री, बेफिक्र यात्रा की अपील","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अमरनाथ यात्रा: खाद्य सामग्री से भरे ट्रक रवाना, महापौर ने झंडी दिखाकर भेजी सामग्री, बेफिक्र यात्रा की अपील
Tue, 16 Jun 2026 02:09 PM IST
Himanshu Awasthi
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
Published by: Himanshu Awasthi
Updated Tue, 16 Jun 2026 02:09 PM IST
सार
Kanpur News: तीन जुलाई से शुरू होने वाली श्री अमरनाथ यात्रा के लिए कानपुर से शिव सेवक समिति द्वारा खाद्य सामग्री से भरे ट्रक रवाना किए गए। नगर महापौर प्रमिला पांडेय ने इन्हें झंडी दिखाकर यात्रा मार्ग के लिए भेजा।
विज्ञापन
महापौर प्रमिला पांडेय ने झंडी दिखाकर भेजी भक्तों के लिए सामग्री
- फोटो : amar ujala
विस्तार
श्री अमरनाथ यात्रा आगामी तीन जुलाई से शुरू होने जा रही है। इस यात्रा में शामिल होने वाले लाखों शिवभक्तों की सेवा के लिए कानपुर से सेवा का संकल्प रवाना हुआ। साकेत नगर स्थित नीलकंठ गेस्ट हाउस से नगर महापौर प्रमिला पांडेय और पूर्व विधायक रघुनंदन भदौरिया ने शिव सेवक समिति द्वारा भेजी गई खाद्य सामग्री से भरे ट्रक को झंडी दिखाकर रवाना किया।
विज्ञापन
शिव सेवक समिति के अध्यक्ष रत्नेश वर्मा ‘शीलू’ ने बताया कि उनकी समिति पिछले कई वर्षों से लगातार अमरनाथ यात्रियों की सेवा में समर्पित है। इस वर्ष भी भक्तों की सुविधाओं का पूरा ध्यान रखते हुए खाद्य पदार्थों और अन्य आवश्यक सामग्रियों से भरा दूसरा ट्रक नीलकंठ गेस्ट हाउस गौशाला से रवाना किया गया है।
विज्ञापन
Trending Videos
भक्तों से की बेफिक्र यात्रा की अपील
अध्यक्ष रत्नेश वर्मा शीलू ने प्रदेश और नगरवासियों से अपील की है कि वे पूरी श्रद्धा और आस्था के साथ श्री अमरनाथ की यात्रा करें। उन्होंने आश्वस्त किया कि बाबा बर्फानी के आशीर्वाद से यात्रा मार्ग पर भक्तों की सभी जरूरतों को शिव सेवक समिति निरंतर पूरा करती रहेगी। खाद्य सामग्री रवानगी के दौरान समिति के पदाधिकारी और बड़ी संख्या में शिवभक्त उपस्थित रहे।
