{"_id":"6afe9e6da377477b840fbac1","slug":"kanpur-amar-ujala-teacher-honors-2026-teachers-beloved-by-students-are-felicitated-2026-11-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"कानपुर: अमर उजाला शिक्षक सम्मान-2026, छात्रों के प्रिय शिक्षकों का हुआ सम्मान, ऑडिटोरियम में गूंजी तालियां","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कानपुर: अमर उजाला शिक्षक सम्मान-2026, छात्रों के प्रिय शिक्षकों का हुआ सम्मान, ऑडिटोरियम में गूंजी तालियां
Thu, 19 Nov 2026 12:30 PM IST
Himanshu Awasthi
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
Published by: Himanshu Awasthi
Updated Thu, 19 Nov 2026 12:30 PM IST
सार
Kanpur News: सीएसजेएमयू स्थित रानी लक्ष्मीबाई ऑडिटोरियम में अमर उजाला शिक्षक सम्मान-2026 का भव्य आयोजन किया गया। इस विशेष समारोह में शहर के 120 स्कूलों के 60 हजार छात्रों के द्वारा सीधे चुने गए लोकप्रिय शिक्षकों को सम्मानित किया गया।
विज्ञापन
अमर उजाला शिक्षक सम्मान समारोह
- फोटो : amar ujala
विस्तार
कानपुर में अमर उजाला शिक्षक सम्मान-2026 समारोह गुरुवार को रानी लक्ष्मीबाई ऑडिटोरियम, सीएसजेएमयू यूनिवर्सिटी में आयोजित किया गया। इस आयोजन की सबसे खास बात यह रही कि सम्मानित किए गए शिक्षकों का चयन सीधे छात्रों द्वारा किया गया। कुल 120 स्कूलों के 60 हजार छात्रों के मतदान के आधार पर लोकप्रिय शिक्षकों को इस सम्मान के लिए चुना गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
कार्यक्रम में समाज और भावी पीढ़ी के निर्माण में शिक्षकों की भूमिका की सराहना की। ऑडिटोरियम में आयोजित इस सम्मान समारोह के दौरान शिक्षा जगत से जुड़े लोगों, शिक्षकों और आयोजकों की उल्लेखनीय उपस्थिति रही। छात्रों के स्नेह और भरोसे पर खरे उतरे शिक्षकों के सम्मान से पूरे परिसर में उत्साह का माहौल देखने को मिला।
विज्ञापन
