Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Kanpur All 741 buses to operate from Diwali to Chhath leave for drivers and conductors cancelled

कानपुर: दीपावली से छठ तक चलेंगी सभी 741 बसें, चालकों-परिचालकों  की छुट्टियां निरस्त, ऐसे तय होंगे रूट-फेरे

Sun, 01 Nov 2026 10:56 AM IST
Himanshu Awasthi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर Published by: Himanshu Awasthi Updated Sun, 01 Nov 2026 10:56 AM IST
सार

Kanpur News: उत्तर प्रदेश राज्य सड़क परिवहन निगम ने आगामी दीपावली से लेकर छठ महापर्व तक यात्रियों की सुगम आवाजाही के लिए व्यापक तैयारियां की हैं। इस दौरान परिक्षेत्र की सभी 741 बसों  का शत-प्रतिशत संचालन किया जाएगा। यात्रियों की भीड़ के अनुसार बसों के फेरे बढ़ाए जाएंगे।

विज्ञापन
Kanpur All 741 buses to operate from Diwali to Chhath leave for drivers and conductors cancelled
कानपुर रोडवेज बसें - फोटो : amar ujala

विस्तार

कानपुर में त्योहारों को लेकर परिवहन निगम ने विशेष तैयारी की है। दीपावली से छठ महापर्व तक कानपुर परिक्षेत्र की सभी 741 बसों का संचालन होगा। इनमें रिजर्व कोटे की 74 बसें भी हैं। त्योहारों के दौरान यात्रियों की संख्या और मांग के अनुसार बसों के फेरे बढ़ाए जाएंगे।

विज्ञापन

इसके साथ ही परिवहन निगम ने चालकों और परिचालकों की छुट्टियां निरस्त कर दी हैं। इसी तरह कार्यशाला के कर्मचारी भी ड्यूटी पर रहेंगे। इसके अलावा, ड्यूटी करने वाले कर्मचारियों को अतिरिक्त प्रोत्साहन भी दिया जाएगा। इस फैसले से घर आने-जाने वाले यात्रियों को होगा फायदा।

विज्ञापन
Trending Videos

दीपावली से छठ तक सभी बसों का संचालन किया जाएगा। कार्यशालाओं में बसों की कमियां दूर कराई जा रही हैं। यात्रियों की संख्या के हिसाब से बसों के फेरे और रूट तय किए जाएंगे।  -महेश कुमार, क्षेत्रीय प्रबंधक

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed