{"_id":"6afe9552a4adda973402b0fa","slug":"kanpur-ajay-sharma-memorial-t20-tournament-rovers-post-a-total-of-178-runs-2026-11-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"कानपुर: अजय शर्मा मेमोरियल टी-20 टूर्नामेंट, रोवर्स ने खड़ा किया 178 रनों का स्कोर, सचिन शुक्ला का तूफानी शतक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कानपुर: अजय शर्मा मेमोरियल टी-20 टूर्नामेंट, रोवर्स ने खड़ा किया 178 रनों का स्कोर, सचिन शुक्ला का तूफानी शतक
Thu, 19 Nov 2026 11:51 AM IST
Himanshu Awasthi
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
Published by: Himanshu Awasthi
Updated Thu, 19 Nov 2026 11:51 AM IST
सार
Kanpur News: अजय शर्मा मेमोरियल टी-20 क्रिकेट टूर्नामेंट में टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए रोवर्स की टीम ने निर्धारित 20 ओवरों में 178 रनों का मजबूत स्कोर खड़ा किया है। रोवर्स की इस विशाल पारी के मुख्य आकर्षण सचिन शुक्ला रहे, जिन्होंने शानदार 100 रनों की शतकीय पारी खेली।
विज्ञापन
अजय शर्मा मेमोरियल टी-20 क्रिकेट टूर्नामेंट
- फोटो : amar ujala
विस्तार
कानपुर में चौथे अजय शर्मा मेमोरियल टी-20 क्रिकेट टूर्नामेंट में रोवर्स की टीम ने शानदार बल्लेबाजी करते हुए निर्धारित 20 ओवर में 178 रन बनाए। कानपुर साउथ की ओर से आयोजित टूर्नामेंट में टॉस जीतकर रोवर्स ने पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
रोवर्स की ओर से सचिन शुक्ला ने 100 रन की शानदार शतकीय पारी खेली, जबकि ईशान अवस्थी ने 60 रन का योगदान दिया। दोनों बल्लेबाजों ने आक्रामक अंदाज में रन बनाकर टीम को मजबूत स्कोर तक पहुंचाया। कानपुर साउथ की ओर से आदेश कुमार ने तीन विकेट लेकर अच्छी गेंदबाजी की। वहीं पंकज कुमार ने दो विकेट हासिल किए। अमन एस. ठाकुर ने भी गेंदबाजी में योगदान दिया। ब्रेक के बाद दूसरी पारी खेली जाएगी।
विज्ञापन
