फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Kanpur Ajay Rai Alleges State Government is Targeting Brahmins Raises Questions Over SI Recruitment Exam

Kanpur: अजय राय बोले- ब्राह्मणों को निशाना बना रही प्रदेश सरकार, एसआई भर्ती परीक्षा पर उठाए सवाल, कही ये बात

Wed, 18 Mar 2026 11:46 AM IST
Himanshu Awasthi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर Published by: Himanshu Awasthi Updated Wed, 18 Mar 2026 11:46 AM IST
सार

Kanpur News: कानपुर में कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष अजय राय ने एसआई भर्ती परीक्षा में ब्राह्मणों पर की गई टिप्पणी को लेकर सरकार घेरा। साथ ही उन्होंने गैस किल्लत को लेकर वाराणसी और अयोध्या की सामुदायिक रसोइयों के बंद होने का मुद्दा भी उठाया।

विज्ञापन
Kanpur Ajay Rai Alleges State Government is Targeting Brahmins Raises Questions Over SI Recruitment Exam
रोजा इफ्तार पार्टी में कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष अजय राय और अन्य - फोटो : amar ujala

विस्तार

कानपुर में कांग्रेस नगर ग्रामीण इकाई के रोजा इफ्तार पार्टी में मंगलवार को महानगर पहुंचे पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष अजय राय ने कहा कि उप्र सरकार ब्राह्मणों को निशान बना रही है। पहले एक फिल्म के जरिये और अब सरकारी दस्तावेज यानी एसआई की भर्ती परीक्षा के प्रश्न पत्र में ब्राह्मणों को अवसरवादी बताकर। उन्होंने आरोप लगाया कि इसके पीछे सरकार की मंशा साफ नजर आ रही है।

विज्ञापन

कहा कि कांग्रेस पार्टी ब्राह्मणों को साथ है। जाजमऊ में आयोजित रोजा इफ्तार पार्टी में उन्होंने कहा कि वह स्वयं भूमिहार ब्राह्मण हैं। उनकी पार्टी के अपने पूरे कार्यकाल में उत्तर प्रदेश में छह ब्राह्मण मुख्यमंत्री दिए हैं। प्रदेश में गैस सिलिंडर की किल्लत पर उन्होंने कहा कि पूरे प्रदेश में लोग परेशान हैं। इसकी वजह से वाराणसी में अन्नपूर्णा रसोई बंद हो गई और अयोध्या की सीता रसोई का संचालन भी संकट है।

विज्ञापन

ये लोग रहे मौजूद
महानगर आगमन पर पार्टी जिलाध्यक्ष संदीप शुक्ला और पार्टी के अन्य पदाधिकारियों की ओर से प्रदेश अध्यक्ष का स्वागत किया गया। जाजमऊ के दादा मियां दरगाह में इफ्तार पार्टी में उन्होंने सभी के साथ रोजा खोलकर देश में अमन चैन के लिए दुआ भी की। कार्यक्रम में पूर्व विधायक सोहेल अंसारी आदि माैजूद रहे। वह अजय राय पार्टी के कुछ कार्यकर्ताओं के घर भी गए। नगर अध्यक्ष पवन गुप्ता भी साथ में रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed