फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Kanpur: Air quality index reached 247 before Diwali

Kanpur: दिवाली से पहले हवा खराब, 247 पहुंचा एयर क्वालिटी इंडेक्स, सांस लेने में हो रही दिक्कत

Sat, 22 Oct 2022 12:45 PM IST
शिखा पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर Published by: शिखा पांडेय Updated Sat, 22 Oct 2022 12:45 PM IST
सार

कानपुर में खराब सड़कों से उठने वाली धूल और वाहनों से निकलने वाले धुएं की वजह से लोगों को सांस लेने में दिक्कत होना शुरू हो गई है। उन लोगों की तकलीफ ज्यादा बढ़ गई है, जो दमा, हृदय रोग और फेफड़ों के रोग से ग्रसित हैं।

विज्ञापन
Kanpur: Air quality index reached 247 before Diwali
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

प्रशासन के लाख दावों के बावजूद शहर की हवा दम घोटू होना शुरू हो गई है। पिछले तीन दिनों से दोपहर बाद से त्योहारी सीजन में जैसे-जैसे शहर में वाहनों की भीड़ बढ़ने लगती है, धूल और धुएं के कण शहर के ऊपर चादर की तरह बिछने लगते हैं। जिससे लोगों को सांस लेने में भी दिक्कत होने लगी है। यदि इस स्थिति पर काबू नहीं पाया गया तो दिवाली तक प्रदूषण बेकाबू हो सकता है।

विज्ञापन


शुक्रवार को नेहरू नगर इलाके में स्थापित कें द्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड (सीपीसीबी) के एक्यूआई स्टेशन में हवा की गुणवत्ता 247 एक्यूआई तक पहुंच गई। इसके अलावा किदवई नगर, कल्याणपुर में भी प्रदूषण की मात्रा सामान्य से दो गुने से भी ज्यादा रिकार्ड की गई। इस बीच नगर निगम की ओर से पानी की तोपें भी चलाई गईं लेकिन जिस तेजी से प्रदूषण बढ़ रहा है, उस हिसाब से पानी की तोप का असर नहीं हो रहा है।

विज्ञापन

सांस लेने में हो रही दिक्कत
खराब सड़कों से उठने वाली धूल और वाहनों से निकलने वाले धुएं की वजह से लोगों को सांस लेने में दिक्कत होना शुरू हो गई है। उन लोगों की तकलीफ ज्यादा बढ़ गई है, जो दमा, हृदय रोग और फेफड़ों के रोग से ग्रसित हैं। हैलट अस्पताल में रोजाना सांस, एलर्जी और दमा के रोगियों की संख्या बढ़ रही है। शुक्रवार को भी ओपीडी में 40 मरीज आए।

दिवाली पर चार सौ का आंकड़ा छू सकता है एक्यूआई
दिवाली पर वैसे तो ग्रीन पटाखों को ही जलाने की अनुमति दी गई है। लेकिन जिस तरह से प्रदूषण की मात्रा बढ़ रही है, उससे दिवाली पर यदि पहले की अपेक्षा लोग 50 प्रतिशत से भी कम पटाखे जलाते हैं तो भी प्रदूषण की मात्रा 400 एक्यूआई से पार जा सकती है। इस बीच जिलाधिकारी विशाख जी ने पुलिस और एसीएम को यह सुनिश्चित करने के लिए निर्देश दिए गए हैं कि वह लोगों से कहें कि वे सिर्फ ईको फ्रेंडली पटाखों का ही इस्तेमाल करें।

विज्ञापन

आज कहां कितना रहा एक्यूआई
स्थान                                            एक्यूआई

नेहरू नगर                                        247
एफटीआई किदवई नगर                    136
एनएसआई कल्याणपुर                        152
आईआईटी कानपुर                            55

ये है मानक
0 से 50 एक्यूआई तक हवा अच्छी और 100 एक्यूआई तक हवा की गुणवत्ता को संतोषजनक माना जाता है। वहीं, 101 से 200 एक्यूआई रहने पर हानिकारक जबकि 20 से 300 एक्यूआई को स्वास्थ्य के लिहाज से अधिक नुकसान देय खराब माना जाता है। इसके अलावा 301 से 400 एक्यूआई को बहुत खराब और 401 से ज्यादा एक्यूआई रहना खतरनाक माना जाता है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed