फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Kanpur Air Pollution, The condition of the city worsened, AQI crossed 400

Kanpur Air Pollution: शहर के बदतर हुए हालात, एक्यूआई चार सौ पार, ये इलाके रहे सबसे प्रदूषित

Sun, 08 Jan 2023 09:57 PM IST
हिमांशु अवस्थी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर Published by: हिमांशु अवस्थी Updated Sun, 08 Jan 2023 09:57 PM IST
सार

ठंड और भीषण कोहरे के बीच शनिवार को प्रदूषण का स्तर भी चरम पर पहुंच गया है। आईआईटी क्षेत्र फिर शहर का सबसे प्रदूषित क्षेत्र बना है, जहां का एक्यूआई 449 रहा है। वहीं, नेहरूनगर से लेकर किदवईनगर, कल्याणपुर में भी हालात बदतर हुए हैं।

विज्ञापन
Kanpur Air Pollution, The condition of the city worsened, AQI crossed 400
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : amar ujala

विस्तार

कानपुर में पारा गिरने और कोहरे का स्तर बढ़ने के साथ ही एक बार फिर हरियाली से घिरा आईआईटी क्षेत्र शहर का सबसे प्रदूषित क्षेत्र बन गया। रविवार को आईआईटी में प्रदूषण का स्तर चार सौ के पार दर्ज किया गया। वहीं, नेहरूनगर से लेकर किदवईनगर और कल्याणपुर में भी शनिवार रात से लेकर रविवार दिन तक हवा दमघोंटू बनी रही।

विज्ञापन

केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड के अनुसार रविवार को आईआईटी क्षेत्र में हवा गुणवत्ता सूचकांक (एक्यूआई) 449 रहा जबकि किदवईनगर में 341, कल्याणपुर में 432 और नेहरूनगर में एक्यूआई 443 तक गया। प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड के अधिकारी कोहरा बढ़ने की वजह से हालात अभी और खराब रहने की बात कह रहे हैं।
विज्ञापन

उनका कहना है कि चूंकि आईआईटी के आसपास के क्षेत्र में निर्माण गतिविधियां काफी ज्यादा हो रही हैं। ऐसे में उस क्षेत्र में उड़ने वाले धूल के कण कोहरे और ठंड की वजह से सतह से ज्यादा ऊपर नहीं जा पा रहे। इस वजह से सीपीसीबी के प्रदूषण का स्तर मांपने वाले सेंसर ज्यादा प्रदूषण का आंकड़ा पेश कर रहे हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

फिलहाल अगले कुछ दिन और प्रदूषण के इस दमघोंटू स्तर के बने रहने का अनुमान है। ऐसे में अधिकारी लोगों को धुंध के समय मास्क लगाकर बाहर निकलने की सलाह दे रहे हैं।  वहीं, नगर निगम को सफाई व्यवस्था दुरुस्त करने और आग जलाकर प्रदूषण फैलाने वालों के खिलाफ कार्रवाई के निर्देश दिए गए हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed