{"_id":"5ed52a5e2ddcfc5fe33adb9e","slug":"kanpur-air-better-than-dehradun-and-shimla","type":"story","status":"publish","title_hn":"देहरादून, शिमला से बेहतर कानपुर की हवा, प्रदेश के बड़े शहरों की अपेक्षा कानपुर में सांस लेना आसान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
देहरादून, शिमला से बेहतर कानपुर की हवा, प्रदेश के बड़े शहरों की अपेक्षा कानपुर में सांस लेना आसान
Tue, 02 Jun 2020 12:51 AM IST
प्रभापुंज मिश्रा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
Published by: प्रभापुंज मिश्रा
Updated Tue, 02 Jun 2020 12:51 AM IST
विज्ञापन
कानपुर की हवा साफ
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कानपुर में अनलॉक-एक के पहले दिन सोमवार को खोले गए बाजारों, औद्योगिक इकाइयों के चलते सड़कों पर वाहनों की भीड़ तो बढ़ी, इसके बावजूद महानगर की हवा देहरादून व शिमला से बेहतर रही।
उत्तर प्रदेश के सभी प्रमुख स्थानों की अपेक्षा भी कानपुर में प्रदूषण की मात्रा सबसे कम रिकॉर्ड की गई। केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड की ओर से जारी एक्यूआई (एयर क्वॉलिटी इंडेक्स) की रिपोर्ट में यह जानकारी दी गई।
प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड के क्षेत्रीय अधिकारी डॉ. एसबी फ्रैंकलिन के मुताबिक सड़कों पर वाहनों की जितनी भीड़ बढ़ेगी, एक्यूआई में उतनी बढ़ोतरी होगी। जिन क्षेत्रों में वाहनों का आवागमन कम है, वहां एक्यूआई काफी अच्छा चल रहा है।
विज्ञापन
बीते दिनों हुई तेज बारिश से भी सड़कों की धूल फिलहाल जम गई है। इस वजह से भी एक्यूआई में कमी आई है। कड़ी धूप के चलते भी हवा में प्रदूषित कणों की मात्रा काफी कम हो जाती है। धूप में ये कण सूखकर इधर-उधर बिखरे रहते हैं। जिससे वे मॉनीटर में एक साथ नहीं आ पाते हैं।
इस तरह रहा एक्यूआई
कानपुर 76, दिल्ली 104, चेन्नई 92, भोपाल 102, अहमदाबाद 101, आगरा 85, गाजियाबाद 115, ग्रेटर नोएडा 98, ग्वालियर 165, इंदौर 121, लखनऊ 84, नोएडा 98, वाराणसी 70, जयपुर 92, देहरादून 88, शिमला 129।