फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Kanpur Agra Intercity will run from Central instead of Lucknow from today some trains will be cancelled

Kanpur: लखनऊ की जगह आज से सेंट्रल से चलेगी आगरा इंटरसिटी, पॉवर ब्लॉक के कारण निरस्त रहेंगी कुछ ट्रेनें

Sun, 22 Jun 2025 10:55 AM IST
हिमांशु अवस्थी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर Published by: हिमांशु अवस्थी Updated Sun, 22 Jun 2025 10:55 AM IST
सार

Kanpur News: रेलवे ने पॉवर ब्लॉक के चलते कुछ ट्रेनों को निरस्त, आंशिक निरस्त और डायवर्ट किया है।

विज्ञापन
Kanpur Agra Intercity will run from Central instead of Lucknow from today some trains will be cancelled
कानपुर सेंट्रल - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

रेलवे ने पावर ब्लॉक के कारण कानपुर-दिल्ली, लखनऊ और झांसी रूटों की कुछ ट्रेनें को 22 से 25 जून तक निरस्त, आंशिक निरस्त और डायवर्ट किया है। इनमें कानपुर-रायबरेली पैसेंजर सहित चार ट्रेनें निरस्त रहेंगी। वहीं, लखनऊ-आगरा इंटरसिटी एक्सप्रेस लखनऊ की जगह कानपुर से चलेगी।

विज्ञापन

54335 बालामऊ-कानपुर पैसेंजर, 54336 कानपुर-बालामऊ पैसेंजर, 54153 रायबरेली पैसेंजर और 54154 सेंट्रल-रायबरेली पैसेंजर इस अवधि में निरस्त रहेंगी। वहीं, 12179 लखनऊ-आगरा इंटरसिटी कानपुर से 25 जून तक चलेगी, जबकि, 12180 आगरा किला-लखनऊ इंटरसिटी कानपुर से आगे नहीं जाएगी।

विज्ञापन

मुरादाबाद के रास्ते चलेगी स्वर्ण शताब्दी
रेलवे के मुताबिक 12004 स्वर्ण शताब्दी एक्सप्रेस 25 जून को लखनऊ-कानपुर-गाजियाबाद की जगह लखनऊ-मुरादाबाद-गाजियाबाद के रास्ते चलेगी। वहीं, 15066 पनवेल एक्सप्रेस 24 जून को कानपुर सेंट्रल-प्रयागराज-अयोध्या होते हुए गोरखपुर जाएगी। 12173 एलटीटी एक्सप्रेस 24 जून को कानपुर-प्रयागराज-फाफामऊ के रास्ते प्रतापगढ़ जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed