{"_id":"60c5ba808ebc3e8a63158639","slug":"kanpur-age-of-antibodies-will-not-be-confirmed-in-sero-survey-even-those-who-came-positive-did-not-give-samples","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"कानपुर: सीरो सर्वे में एंटीबॉडीज की उम्र की नहीं हो पाएगी तस्दीक, पॉजीटिव आने वालों ने भी नहीं दिए सैंपल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कानपुर: सीरो सर्वे में एंटीबॉडीज की उम्र की नहीं हो पाएगी तस्दीक, पॉजीटिव आने वालों ने भी नहीं दिए सैंपल
Sun, 13 Jun 2021 01:28 PM IST
प्रभापुंज मिश्रा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
Published by: प्रभापुंज मिश्रा
Updated Sun, 13 Jun 2021 01:28 PM IST
सार
पहले सर्वे में शामिल हुए ऐसे लोग जिनके शरीर में कोरोना एंटीबॉडीज मिली थीं और उन्हें पता हीं चल पाया था कि वे संक्रमित हुए हैं, उन लोगों ने सैंपल देने से गुरेज किया है।
विज्ञापन
कोरोना जांच के लिए सैंपल लेती स्वास्थ्य कर्मी।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
प्राकृतिक तौर पर कोरोना का संक्रमण होने के बाद एंटीबॉडीज कितने दिन रहती है? इसकी तस्दीक दूसरे सीरो सर्वे के जरिये होना मुश्किल है। पहले सर्वे में शामिल हुए ऐसे लोग जिनके शरीर में कोरोना एंटीबॉडीज मिली थीं और उन्हें पता हीं चल पाया था कि वे संक्रमित हुए हैं, उन लोगों ने सैंपल देने से गुरेज किया है।
सीरो सर्वे में सबसे अहम यही लोग रहे हैं। ऐसे 30 लोगों की शासन ने सूची दी थी। पहले सर्वे में ये शामिल हुए थे। इनके शरीर में एंटीबॉडीज मिलने के बाद संक्रमित होने का राज पता चला। अब इनका सैंपल लेकर यह देखा जाना था कि अब भी इनके शरीर में एंटीबॉडीज हैं कि नहीं।

अगर हैं तो घटी हैं या फिर बढ़ी हैं। यह पता चलने पर कोरोना से बचाव की कार्ययोजना में अगला कदम उठाया जाता। 30 लोगों मेें से सिर्फ दो ने सैंपल दिए हैं। यह लक्ष्य के एक प्रतिशत से भी कम हैं। इसके अलावा दूसरी सूची में वे 42 लोग शामिल थे जो कोरोना संक्रमित हुए थे और ठीक हो गए।
इनमें सिर्फ 14 का सैंपल मिल पाया है, लेकिन सीरो सर्वे में सामान्य आबादी में सैंपलिंग शत-प्रतिशत रही है। इससे हर्ड इम्युनिटी पता करने में आसानी हो जाएगी। सामान्य आबादी से 744 सैंपल लिए गए हैं। इनमें शहरी से अधिक ग्रामीण इलाके शामिल हैं।
पहली बार इस सर्वे ग्रामीण आबादी में कोरोना के संक्रमण की स्थिति स्पष्ट होगी। जिले के पब्लिक हेल्थ तथा सीरो सर्वे प्रभारी डॉ. राधेश्याम ने बताया कि सारे सैंपल भेज दिए गए हैं। अगर शासन से आदेश आता है तो सूची के लोगों का सैंपल लेने का प्रयास किया जाएगा।