फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Kanpur: After stopping the medicine, brain stroke occurred again, two died due to pneumonia

Kanpur: दवा बंद करने पर दोबारा पड़ रहा ब्रेन स्ट्रोक, निमोनिया से दो मौत

Wed, 07 Feb 2024 11:42 PM IST
शिखा पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर Published by: शिखा पांडेय Updated Wed, 07 Feb 2024 11:42 PM IST
सार

ब्लड प्रेशर की दवा बंद करने और फॉलोअप में चेक अप नहीं कराने से रिपीट ब्रेन स्ट्रोक के मरीजों की संख्या बढ़ गई है। वहीं निमोनिया से दो रोगियों की मौत हो गई।

विज्ञापन
Kanpur: After stopping the medicine, brain stroke occurred again, two died due to pneumonia
सांकेतिक तस्वीर

विस्तार

ब्लड प्रेशर की दवा बीच में बंद करने की गलती से रोगियों को दोबारा ब्रेन स्ट्रोक पड़ रहा है। बुधवार को हैलट इमरजेंसी में ऐसे तीन रोगियों को गंभीर हालत में भर्ती किया गया। इसी तरह ब्लड प्रेशर अनियंत्रित होने से 38 रोगियों को हार्ट अटैक पड़ा। निमोनिया से दो रोगियों की मौत हो गई है। हैलट इमरजेंसी में 10 घंटे में 30 रोगियों को भर्ती किया गया।
विज्ञापन


जीएसवीएम मेडिकल कॉलेज के मेडिसिन विभाग के प्रोफेसर डॉ. विशाल कुमार गुप्ता ने बताया कि ब्लड प्रेशर की दवा बंद करने और फॉलोअप में चेक अप नहीं कराने से रिपीट ब्रेन स्ट्रोक के रोगी आ रहे हैं। तीन रोगियों को भर्ती किया गया है। वायरल संक्रमण के रोगियों की भी संख्या बढ़ गई है। इससे सांस रोगियों को निमोनिया हो रहा है। इसके साथ ही विंटर डायरिया के रोगी आ रहे हैं।
विज्ञापन


रावतपुर निवासी जगन्नाथ (54) और जरीब चौकी क्षेत्र के रहने वाले नारायण (61) की वायरल संक्रमण के बाद निमोनिया से मौत हो गई। इनका ओपीडी स्तर पर चेस्ट हॉस्पिटल में इलाज चल रहा था। एलपीएस कार्डियोलॉजी इंस्टीट्यूट के निदेशक प्रोफेसर राकेश वर्मा ने बताया कि ओपीडी में 1106 रोगी आए। इमरजेंसी में 58 रोगियों का स्वास्थ्य परीक्षण किया गया। हार्ट अटैक की पुष्टि होने के बाद 38 रोगियों को भर्ती करके इलाज किया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed