Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Kanpur: After ritualistic worship, 250,000 idols were immersed in the earth

कानपुर: विधि-विधान से पूजन के बाद ढाई लाख मूर्तियों का धरती की गोद में विसर्जन

Sun, 15 Nov 2026 10:12 PM IST
Shikha Pandey न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर Published by: Shikha Pandey Updated Sun, 15 Nov 2026 10:12 PM IST
सार

80 शिविरों के माध्यम से पूजित मूर्तियां इकट्ठा की गईं। गंगा आरती और आतिशबाजी के साथ भूविसर्जन किया गया।

विज्ञापन
Kanpur: After ritualistic worship, 250,000 idols were immersed in the earth
डीएम महेंद्र सिंह तंवर मूर्ति विसर्जन करते हुए - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

आस्था, श्रद्धा और पर्यावरण संरक्षण के अनूठे संगम के बीच रविवार को परमट स्थित कालीघाट में ढाई लाख गणेश-लक्ष्मी की पूजित मूर्तियों का भूविसर्जन किया गया। पुजारी संतोष शुक्ला ने पूजन कराया। शहर में 80 संग्रहण शिविरों के माध्यम से यह मूर्तियां एकत्र की गईं। इस तरह अमर उजाला एवं श्री ओमर वैश्य युवा परिवार की ओर से आयोजित पांचवें मूर्ति विसर्जन पर्व का समापन हो गया। मां गंगा आरती परिवार की ओर से आचार्य काली चरण दीक्षित और उनकी टीम ने आरती की। इस दाैरान रंग बिरंगी आतिशबाजी और प्रसाद वितरण किया गया।
विज्ञापन


जिलाधिकारी महेंद्र सिंह तंवर ने कहा कि यह अभियान जागरूकता, पर्यावरण संरक्षण और सामाजिक सहभागिता का उदाहरण है। नगर निगम के सहयोग से शहर के 55 घाटों पर भूमि विसर्जन के लिए गड्ढे बनवाने का प्रयास किया जाएगा। भाजपा के क्षेत्रीय महामंत्री आदित्य त्रिवेदी ने अभियान में सहयोग करने वाले शिविर संचालकों को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया।
विज्ञापन


एमएलसी अरुण पाठक ने कहा कि ढाई लाख मूर्तियों का संग्रहण सवा लाख परिवारों को पर्यावरण संरक्षण की प्रेरणा देने जैसा है। विधायक अमिताभ बाजपेई ने कहा कि श्री ओमर वैश्य युवा परिवार और अमर उजाला की इस मुहिम को और आगे बढ़ाया जाएगा। एमएलसी सलिल विश्नोई ने प्रत्येक घाट पर भूविसर्जन की व्यवस्था के लिए अपनी निधि से सहयोग देने का आश्वासन दिया। संचालन कौस्तुभ ओमर ने किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Trending Videos

Kanpur: After ritualistic worship, 250,000 idols were immersed in the earth
पूजित मूर्तियों का भूविसर्जन किया गया - फोटो : अमर उजाला
कार्यक्रम में विजय गोरे, शैल शुक्ला, नरेंद्र ओमर, विनोद गुप्ता, नमन दीक्षित, अमोद त्रिपाठी, पार्षद आदर्श गुप्ता, अमित गुप्ता, अक्षय गुप्ता, प्रदीप गुप्ता, संतोष ओमर, श्रीकृष्ण गुप्त, नीरज गुप्ता, दीपक गुप्ता, रामकुमार ओमर, महेंद्र गुप्ता, सक्षम गुप्ता, सीताराम गुप्ता, विवेक अग्निहोत्री, आलोक ओमर, देवा ओमर, आकाश ओमर, शास्वत ओमर, आयुष गुप्ता, अनीता गुप्ता, मोनी शर्मा, शालिनी ओमर आदि माैजूद रहे।।

1- हम तिलक नगर से अखबार में पढ़कर मूर्तियों का विसर्जन करने के लिए आए हैं। पूजित मूर्तियों को रखने की सही जगह नहीं थी। - रेनू अग्रवाल, तिलकनगर
2- मां रजनी ने भोपाल में रील देखकर कहा कि मूर्तियों का भू-विसर्जन कर आओ। पेड़ों के नीचे पूजित मूर्तियां देखकर उलझन होती है। - मनीषा वर्मा, गीतानगर

युवा परिवार के सदस्य 
अलंकार ओमर, तरुण गुप्ता, वैभव गुप्ता, उत्कर्ष नाथ गुप्ता, दिनेश गुप्ता, वरुण ओमर, अर्पित ओमर, संजय ओमर, बृजेश कुमार ओमर, शशांक गुप्ता, कमल किशोर, निखिल गुप्ता, सरल ओमर, संतोष कुमार गुप्ता, विनय गुप्ता, हिमांशु गुप्ता, विश्वनाथ गुप्ता, अनुपम ओमर, उमेश गुप्ता। साथ में महिला परिवार की श्वेता गुप्ता, प्रीति गुप्ता, गीतिका गुप्ता, उपासना गुप्ता, अंजली गुप्ता, लक्ष्मी गुप्ता, रागिनी गुप्ता, अंजनी गुप्ता, अंशिका गुप्ता आदि लोग मौजूद रहीं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed