फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Kanpur After arrest of Akhilesh Dubey number of complaints increased with the police have serious allegations

Kanpur: अखिलेश दुबे की गिरफ्तारी के बाद पुलिस के पास बढ़ी शिकायतें, सभी में लगे हैं गंभीर आरोप...जांच शुरू

Fri, 08 Aug 2025 12:53 PM IST
हिमांशु अवस्थी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर Published by: हिमांशु अवस्थी Updated Fri, 08 Aug 2025 12:53 PM IST
सार

Kanpur News: अधिवक्ता अखिलेश दुबे के जेल जाने के बाद उनके और उनके साथियों के खिलाफ कई नई शिकायतें दर्ज हुई हैं। ये शिकायतें एसीपी और डीसीपी कार्यालय में पहुंच रही हैं, जिनमें उन पर गंभीर आरोप लगाए गए हैं।

विज्ञापन
Kanpur After arrest of Akhilesh Dubey number of complaints increased with the police have serious allegations
अखिलेश दुबे को जेल ले जाती पुलिस - फोटो : amar ujala

विस्तार

कानपुर में अधिवक्ता अखिलेश दुबे की गिरफ्तारी होते ही उसके खिलाफ शिकायतों की लाइन लग गई हैं। ये शिकायतें एसीपी और डीसीपी कार्यालय पहुंच रही हैं। गुरुवार को पुलिस के पास तीन शिकायतें आई हैं। सभी में अधिवक्ता और उसके साथियों के खिलाफ गंभीर आरोप हैं।

विज्ञापन

बर्रा थाने की पुलिस ने भाजपा नेता रवि सतीजा की ओर दर्ज हुई एफआईआर के आरोपी अखिलेश दुबे और लवी मिश्रा को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। एफआईआर की जांच नौबस्ता पुलिस को स्थानांतरित हो गई है। गुरुवार को पुलिस ने दो युवतियों समेत पांच आरोपियों की तलाश में दबिश दी।

विज्ञापन

Kanpur After arrest of Akhilesh Dubey number of complaints increased with the police have serious allegations
लवी मिश्रा - फोटो : amar ujala

अखिलेश दुबे और उसके साथियों पर आरोप
आसपास के लोगों से जानकारी जुटाई लेकिन उनका कहीं पता नहीं चला। पुलिस अधिकारियों के मुताबिक, अखिलेश दुबे के जेल जाते ही उसके खिलाफ कई शिकायतें आ रही हैं। कुछ वादियों को शुक्रवार को थाने पहुंचने के लिए कहा गया है। अधिकतर शिकायतें डीसीपी और एसीपी कार्यालय आई हैं। इनमें प्रत्यक्ष और अप्रत्यक्ष तौर पर अखिलेश दुबे और उसके साथियों पर आरोप लगाए गए हैं।

विज्ञापन

Kanpur After arrest of Akhilesh Dubey number of complaints increased with the police have serious allegations
कचहरी में लगी पुलिस फोर्स - फोटो : amar ujala

पत्रकारों का लग रहता था आना-जाना
कानपुर, लखनऊ, उन्नाव, कानपुर देहात समेत कई जिलों के पत्रकारों का अखिलेश दुबे के घर आना जाना था। सूत्र बताते हैं कि कई बार पुलिस अधिकारियों या अन्य किसी विभाग के अफसरों तक कोई बात कहनी होती थी तो उसका जरिया अखिलेश दुबे के माध्यम से होता था।

विज्ञापन

Kanpur After arrest of Akhilesh Dubey number of complaints increased with the police have serious allegations
आरोपियों को जेल लेकर पहुंची पुलिस - फोटो : amar ujala

एनकाउंटर करने से पहले पहुंचते थे पुलिसकर्मी
प्रदेश भर में एनकाउंटर के लिए प्रसिद्ध इंस्पेक्टर और दरोगा भी अधिवक्ता के यहां आया करते थे। उन इंस्पेक्टर में कुछ डिप्टी एसपी, एसपी बनकर दूसरे जिलों में तैनात हैं। अक्सर किसी न किसी कार्य से साकेतनगर स्थित कार्यालय आते हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed