फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Kanpur: Advocate get shot in aerial firing during Bar Association election

बार एसोसिएशन चुनाव: हंगामा-बवाल के बीच मतदान स्थगित, चुनावी रंजिश में गोली मारकर वकील की हत्या

Fri, 17 Dec 2021 08:09 PM IST
प्रभापुंज मिश्रा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर Published by: प्रभापुंज मिश्रा Updated Fri, 17 Dec 2021 08:09 PM IST
सार

गौतम को गंभीर हालत में हैलट में भर्ती कराया गया था, जहां उनकी मौत हो गई। गौतम की अधिवक्ता चाची संगीता द्विवेदी ने कोतवाली पुलिस को दी गई तहरीर में चुनावी रंजिश में गोली मारकर हत्या करने का आरोप लगाया है।

विज्ञापन
Kanpur: Advocate get shot in aerial firing during Bar Association election
घायल अवस्था में वकील को ले जाया गया अस्पताल - फोटो : amar ujala

विस्तार

बार एसोसिएशन के चुनाव में शुक्रवार को हंगामे और बवाल के बीच मतदान स्थगित करने के बाद चुनावी रंजिश में अधिवक्ता गौतम दत्त (30) की गोली मारकर हत्या कर दी गई। वारदात शाम करीब साढ़े चार बजे तोप वाले गेट के पास यूको बैंक के सामने अंजाम दी गई।
विज्ञापन


गौतम की अधिवक्ता चाची संगीता द्विवेदी की तहरीर पर कोतवाली पुलिस ने एक नामजद और तीन अज्ञात के खिलाफ हत्या और एससीएसटी की धाराओं में रिपोर्ट दर्ज की है। उधर, घटना के विरोध में लॉयर्स एसोसिएशन ने शनिवार को हड़ताल की घोषणा की है। वहीं बार एसोसिएशन चुनाव का दोबारा मतदान कराया जाए या मतगणना, इस पर भी एल्डर्स कमेटी शनिवार को फैसला लेगी।
विज्ञापन


शाम को हंगामे के कारण एल्डर्स कमेटी ने मतदान स्थगित कर दिया, तब तक 79 प्रतिशत मतदान हो सका था। शाम पांच बजे तोप वाले गेट के पास अनवरगंज के फूलवाली गली निवासी अधिवक्ता गौतम दत्त अपने चैंबर के सामने कुछ अधिवक्ताओं के साथ चुनाव पर चर्चा कर रहे थे। संगीता की तहरीर के मुताबिक, चर्चा के दौरान जनरलगंज निवासी तरुण गुप्ता अपने साथियों के साथ वहां पहुंचा। उसने गौतम से कहा, बहुत चुनाव लड़वा रहा था।
विज्ञापन
विज्ञापन


अब जितवा ले चुनाव और उसे गोली मार दी। गोली बार एसोसिएशन के पूर्व संयुक्त मंत्री शिवकुमार पांडे उर्फ मेजर के दाहिने हाथ के पंजे से छूते हुए गौतम दत्त के पेट में जा धंसी। घटना के बाद वहां हड़कंप मच गया। गोली पेट के निचले हिस्से में दाहिनी ओर लगने से वह बेहोश हो गए। साथी अधिवक्ता उन्हें उर्सला ले गए, जहां से उन्हें हैलट रेफर कर दिया गया। हैलट में इलाज के दौरान गौतम की मौत हो गई। गौतम भाजपा विधि प्रकोष्ठ के मंडल सह संयोजक भी थे।

इधर, वारदात के बाद फोर्स संग मौके पर पहुंचे डीसीपी पूर्वी प्रमोद कुमार ने फोरेंसिक टीम की मदद से साक्ष्य एकत्रित किए। उनके मुताबिक, गोली तमंचे से चलाई गई। मौके से एक खोखा भी बरामद हुआ है। संगीता की तहरीर पर पुलिस ने तरुण गुप्ता पुत्र टोनी गुप्ता और उसके तीन अज्ञात साथियों के खिलाफ हत्या और एससीएसटी की धाराओं में रिपोर्ट दर्ज की है। हालांकि, पुलिस की जांच में तहरीर में जिसे तरुण गुप्ता बताया गया है, उसका असली नाम तरु उर्फ आशीष अग्रवाल है। आरोपी भी भाजपा से जुड़ा बताया गया है।

लायर्स एसोसिएशन ने किया हड़ताल का एलान
लायर्स एसोसिएशन के महामंत्री राघवेंद्र प्रताप सिंह ने कहा कि बार एसोसिएशन चुनाव के दौरान हुआ हंगामा और शाम को युवा अधिवक्ता की हत्या दुखद है। इसके विरोध में शनिवार को लॉयर्स एसोसिएशन ने हड़ताल का निर्णय लिया है।


अधिवक्ता की हत्या की इस दुखद घड़ी में पुलिस परिवार के साथ है। उन्हें न्याय दिलाया जाएगा। घटना की जांच क्राइम ब्रांच को सौंप दी गई है। घटनास्थल के आसपास कई कैमरे लगे थे, जिनके सीसीटीवी फुटेज खंगाले जा रहे हैं।
असीम अरुण, पुलिस कमिश्नर
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed