फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Kanpur Admission not given in RTE recognition of 22 schools may be cancelled BSA sent letter to officials

Kanpur: आरटीई में नहीं दिया दाखिला…22 स्कूलों की मान्यता हो सकती है रद्द, बीएसए ने आलाधिकारियों को भेजा पत्र

Wed, 23 Jul 2025 10:10 AM IST
हिमांशु अवस्थी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर Published by: हिमांशु अवस्थी Updated Wed, 23 Jul 2025 10:10 AM IST
सार

Kanpur News: बीएसए सुरजीत कुमार सिंह ने बताया कि लगातार चेतावनियों का स्कूलों पर कोई असर नहीं दिखाई दे रहा। अभिभावक अपने बच्चों के दाखिले के लिए परेशान हैं। कई बार चेतावनी दी गई, लेकिन स्कूलों ने दाखिले नहीं लिए।

विज्ञापन
Kanpur Admission not given in RTE recognition of 22 schools may be cancelled BSA sent letter to officials
आरटीई के तहत प्रवेश - फोटो : amar ujala

विस्तार

कानपुर में  निशुल्क एवं अनिवार्य बाल शिक्षा का अधिकार अधिनियम (आरटीई) के तहत आर्थिक कमजोर छात्रों को दाखिला न देने वाले 22 स्कूलों की मान्यता रद्द होगी। बेसिक शिक्षा अधिकारी में मान्यता रद्द करने की संस्तुति की है। उन्होंने कार्रवाई का संस्तुति पत्र स्कूल शिक्षा महानिदेशक, सीबीएसई के प्रयागराज रीजन के क्षेत्रीय अधिकारी व सचिव, डीएम, सीडीओ, एडीएम न्यायिक, एडी बेसिक, डीआईओएस को पत्र भेज दिया है। प्रवेश कराने में लापरवाही बरतने पर छह खंड शिक्षाधिकारियों को नोटिस जारी कर स्पष्टीकरण भी मांगा गया है।

विज्ञापन

आरटीई के तहत निजी स्कूलों में बच्चों को पढ़ाने का सपना संजोने वाले अभिभावकों को कई नामीगिरामी स्कूलों ने प्रवेश नहीं दिया। अभिभावक स्कूलों के चक्कर काट रहे हैं। कभी अभिभावकों को बाद में आने तो कभी सीटें फुल होने की बात कहकर टरकाया जाता रहा है। डीएम की भी चेतावनी इन स्कूलों पर बेअसर रही। बीएसए भी कई बार नोटिस दे चुके हैं पर छात्रों को प्रवेश नहीं मिला। मंगलवार को बीएसए सुरजीत कुमार सिंह ने खंड शिक्षा अधिकारियों की रिपोर्ट के आधार पर 22 चिह्नित स्कूलों की। शाम को यह पत्र जारी होने का पता चलते ही निजी स्कूलों के संचालकों में हलचल तेज हो गई।

विज्ञापन

इन स्कूलों ने नहीं दिया बच्चों को प्रवेश
एलेन हाउस पब्लिक स्कूल (रूमा), डॉ. वीरेंद्र स्वरूप पब्लिक स्कूल (कैंट), डॉ. वीरेंद्र स्वरूप एजुकेशन सेंटर (श्यामनगर), यूनाइटेड पब्लिक स्कूल (सिविल लाइंस), सेठ आनंदराम जयपुरिया स्कूल (कैंट), डॉ. वीरेंद्र स्वरूप पब्लिक स्कूल (गोविंदनगर), हलीम मुस्लिम इंग्लिश स्कूल (चमनगंज), एलेन हाउस पब्लिक स्कूल (खलासी लाइन), एनएलके वेंडी पब्लिक स्कूल (खलासी लाइन), एनएलके पब्लिक स्कूल लिटिल स्टेप (जवाहरनगर), एस्कार्ट वर्ल्ड स्कूल (केशवपुरम), एनएलके पब्लिक स्कूल (विष्णुपुरी), दिल्ली पब्लिक स्कूल (बर्रा और आजादनगर), नर्चर इंटरनेशनल स्कूल (सिंहपुर कछार, कल्याणपुर), एनएलके स्कूल (मंधना), डॉ. वीरेंद्र स्वरूप एजुकेशन सेंटर (एच ब्लाॅक और एन ब्लाॅक किदवईनगर), प्रताप इंटरनेशनल स्कूल (कल्याणपुर), एनएलके दिशा (विष्णुपुरी), कैंब्रिज स्कूल (सिविल लाइंस), एनएलके वेंडी स्कूल (नारामऊ, कल्याणपुर)।

विज्ञापन

कई बार दी गई चेतावनी पर स्कूलों पर नहीं दिखा कोई असर
बीएसए सुरजीत कुमार सिंह ने बताया कि लगातार चेतावनियों का स्कूलों पर कोई असर नहीं दिखाई दे रहा। अभिभावक अपने बच्चों के दाखिले के लिए परेशान हैं। कई बार चेतावनी दी गई, लेकिन स्कूलों ने दाखिले नहीं लिए। आरटीई अधिनियम के उल्लंघन पर उच्चाधिकारियों को पत्र लिखकर मान्यता खत्म करने की संस्तुति की गई है। छह खंड शिक्षा अधिकारियों को नोटिस जारी कर स्पष्टीकरण भी मांगा गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed