फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Kanpur: Additional Police Commissioner transferred, two IPS officers appointed

Kanpur: एडिशनल पुलिस कमिश्नर का तबादला, दो आईपीएस मिले, तीन थाना प्रभारियों के कार्यक्षेत्र में बदलाव

Wed, 19 Mar 2025 09:10 PM IST
शिखा पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर Published by: शिखा पांडेय Updated Wed, 19 Mar 2025 09:10 PM IST
विज्ञापन
Kanpur: Additional Police Commissioner transferred, two IPS officers appointed
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : सोशल मीडिया
गंगामेला से ठीक एक दिन पहले शासन ने एडिशनल पुलिस कमिश्नर विपिन कुमार मिश्रा का तबादला आईजी अभिसूचना मुख्यालय लखनऊ के पद पर कर दिया। उनकी जगह किसी अभी नए अफसर की नियुक्ति नहीं की गई है। हालांकि बीते 24 घंंटे में कमिश्नरेट में दो आईपीएस अफसरों को तैनाती दी गई है।
विज्ञापन


एडिशलन पुलिस कमिश्नर मुख्यालय के पद पर विपिन मिश्रा की फरवरी 2024 में नियुक्ति हुई थी। करीब एक वर्ष के कार्यकाल के बाद उनका तबादला कर दिया गया। बता दें कि विपिन मिश्रा की सेवानिवृत्ति तीन महीने बाद होनी है। पूर्व में कई आईपीएस अफसरों के तबादले से डीसीपी साउथ, डीसीपी क्राइम और डीसीपी मुख्यालय का भी पद खाली है।
विज्ञापन


आईपीएस आशीष श्रीवास्तव ईद के बाद रिलीव हो जाएंगे। वहीं, शासन ने दो आईपीएस की कानपुर कमिश्नरेट में तैनाती दी है। इसमें देवरिया में तैनात रहे आईपीएस दीपेंद्र नाथ चौधरी को पुलिस उपायुक्त कानपुर और मुरादाबाद में तैनात रहे आईपीएस अमरेंद्र सिंह को अतिरिक्त पुलिस आयुक्त के पद पर तैनात किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

तीन थाना प्रभारियों के कार्यक्षेत्र में बदलाव, दो को मिला चार्ज
पुलिस कमिश्नर अखिल कुमार ने बुधवार को एडिशनल पुलिस कमिश्नर कानून एवं व्यवस्था के पीआरओ रहे मनोज कुमार पांडेय को अर्मापुर थाना प्रभारी बनाया है। वहीं, अर्मापुर थाने में तैनात रहे एसओ राममूरत पटेल को नर्वल थाने का प्रभार दिया गया है। पुलिस कमिश्नर के पीआरओ राजकुमार राठौर को चौबेपुर थाने का प्रभारी बनाया गया है। लगातार शिकायतों के बाद चौबेपुर थाना प्रभारी राजेंद्रकांत शुक्ला और नर्वल एसओ राजेश कुमार सिंह को क्राइम ब्रांच से अटैच कर दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed