फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Kanpur Action taken against MBA student for disturbing peace angry ABVP workers created ruckus

Kanpur: एमबीए छात्र पर शांतिभंग की कार्रवाई, नाराज एबीवीपी कार्यकर्ताओं का हंगामा, एडीसीपी ने दिया आश्वासन

Sat, 23 Aug 2025 10:19 AM IST
हिमांशु अवस्थी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर Published by: हिमांशु अवस्थी Updated Sat, 23 Aug 2025 10:19 AM IST
सार

Kanpur News: करीब दो घंटे तक चले हो हंगामे के बाद एडीसीपी पश्चिम कपिल देव सिंह ने छात्र पर हुई कार्रवाई को रद्द करने का आश्वासन दिया। इसके बाद छात्र और कार्यकर्ता शांत हुए।

विज्ञापन
Kanpur Action taken against MBA student for disturbing peace angry ABVP workers created ruckus
एबीवीपी के छात्रों ने किया हंगामा - फोटो : amar ujala

विस्तार

कानपुर में सीएसजेएम यूनिवर्सिटी परिसर में एडीसीपी कार्यालय के बाहर एबीवीपी के कार्यकर्ताओं और छात्रों ने एमबीए छात्र श्रेयांश अवस्थी के खिलाफ शांति भंग की कार्रवाई के विरोध में शुक्रवार को धरना देकर हंगामा किया। छात्र एडीसीपी से माफी मांगने और कार्रवाई रद्द करने की मांग पर अड़े रहे। करीब एक घंटे बाद एडीसीपी कपिल देव सिंह पहुंचे तो छात्र उग्र हो गए और एडीसीपी मुर्दाबाद, पुलिस प्रशासन मुर्दाबाद जैसे नारे लगाने लगे।

विज्ञापन

करीब दो घंटे तक चले हंगामे के बाद एडीसीपी पश्चिम ने छात्रों से सॉरी बोलकर कार्रवाई को रद्द करने का आश्वासन दिया। इसके बाद धरना समाप्त हुआ। वहीं, चर्चा रही कि यूनिवर्सिटी के कैफेटेरिया में दो गुट आपस में भिड़ गए थे। इसमें मारपीट भी हुई थी। यूनिवर्सिटी गेट पर शुक्रवार दोपहर अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद का सदस्यता अभियान चल रहा था। बताया जाता है कि इसी दाैरान गेट से एमबीए थर्ड सेमेस्टर का छात्र श्रेयांश अवस्थी निकला। एडीसीपी कपिल देव सिंह ने पूछताछ की, तो विवाद हो गया।

विज्ञापन

कार्रवाई को रद्द करने का आश्वासन
एडीसीपी के निर्देश पर पुलिस ने छात्र के खिलाफ 151 की कार्रवाई कर दी। इसकी जानकारी अन्य छात्रों को हुई छात्र आक्रोशित हो गए और एबीवीपी के पदाधिकारी ज्ञानेंद्र की अगुवाई में एडीसीपी कार्यालय के बाहर नारेबाजी करते हुए घेराव कर दिया। करीब आधे घंटे बाद कल्याणपुर पुलिस मौके पर पहुंची और छात्रों को समझाने का प्रयास किया, लेकिन छात्र कार्रवाई रद्द करने और एडीसीपी द्वारा छात्र से माफी मांगने की जिद पर अड़ गए। करीब दो घंटे तक चले हो हल्ला और हंगामे के बाद एडीसीपी पश्चिम कपिल देव सिंह ने छात्र पर हुई कार्रवाई को रद्द करने का आश्वासन दिया। तब हंगामा शांत हुआ।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed