फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Kanpur Action taken after being seen in compromising position  woman and lover consume poisonous substance

कानपुर: ‘आपत्तिजनक हालत में देखने पर उठाया कदम’, प्रेमी-प्रेमिका ने खाया जहर, महिला की मौत और युवक गंभीर

Sat, 22 Aug 2026 02:27 PM IST
Himanshu Awasthi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर Published by: Himanshu Awasthi Updated Sat, 22 Aug 2026 02:27 PM IST
सार

Kanpur News: घाटमपुर थाना क्षेत्र के गांव में विवाहिता और उसके प्रेमी को आपत्तिजनक हालत में देखने के बाद दोनों ने खेतों में जाकर जहरीला पदार्थ खा लिया। गंभीर हालत में दोनों को अलग-अलग अस्पतालों में भर्ती कराया गया, जहां इलाज के दौरान महिला की हैलट ले जाते समय मौत हो गई, जबकि प्रेमी की हालत नाजुक बनी हुई है।

विज्ञापन
Kanpur Action taken after being seen in compromising position  woman and lover consume poisonous substance
महिला को हैलट ले जाते परिजन - फोटो : amar ujala

विस्तार

कानपुर में घाटमपुर थाना क्षेत्र के एक गांव में महिला व उसके प्रेमी को आपत्तिजनक हालत में देखे जाने पर दोनों ने जहरीला पदार्थ खा लिया। अविवाहित प्रेमी को गांव से ही सीधे जहां इलाज के लिए जिला अस्पताल ले जाया गया। वहीं, दो बच्चों की मां प्रेमिका को इलाज के लिए सीएचसी लाया गया।

विज्ञापन

यहां से उसे प्राथमिक उपचार के बाद हैलट अस्पताल रेफर कर दिया गया, जहां रास्ते में उसकी मौत हो गई। युवक की हालत गंभीर बताई जा रही है। गांव के विशाल की शादी सात साल पहले फतेहपुर जनपद की रहने वाली महिला के साथ हुई थी, जिससे उसके सात साल का एक बेटा है। गांव के एक व्यक्ति ने बताया कि चार साल पहले उसके बेटे से महिला के संबंध हो गए।

विज्ञापन





खेतों में खा लिया जहरीला पदार्थ
उसके बाद महिला अपने पति को छोड़कर बेटे के साथ गांव के बाहर बने मकान में रह रही है, जिससे एक तीन साल की बेटी है। बताया कि सब कुछ ठीक चल ही रहा था कि गांव के ही रहने वाले एक अन्य युवक से महिला के प्रेम संबंध हो गए। शनिवार की सुबह दोनों को बेटे ने आपत्तिजनक हालत में देख लेने पर नाराजगी जताई। इस पर युवक व महिला ने खेतों में जहरीला पदार्थ खा लिया।

मामले की जांच में जुटी पुलिस
घटना की सूचना पुलिस को देने के साथ गांव वालों की मदद से साहिल को गंभीर हालत में इलाज के लिए कानपुर ले जाया गया। वहीं, भानवती को सीएचसी लाया गया। यहां से उसे हैलट रेफर किया गया है। एसीपी कृष्णकांत ने बताया कि सूचना मिली थी, परिजन युवक को कानपुर ले गए हैं। महिला को पुलिस ने अस्पताल पहुंचाया है, जहां पर उसका इलाज जारी है। मामले की जांच पड़ताल की जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed