{"_id":"69edfe9623acca88610dc4cc","slug":"kanpur-accident-youth-dies-after-bolero-collision-on-highway-2026-04-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kanpur Accident: हाईवे पर तेज रफ्तार बोलेरो की टक्कर से आठ फीट उछला युवक, मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kanpur Accident: हाईवे पर तेज रफ्तार बोलेरो की टक्कर से आठ फीट उछला युवक, मौत
Sun, 26 Apr 2026 05:48 PM IST
Shikha Pandey
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
Published by: Shikha Pandey
Updated Sun, 26 Apr 2026 05:48 PM IST
सार
यूपी के कानपुर में बेकाबू बोलेरो की टक्कर से युवक की दर्दनाक मौत हो गई। जबकि, चालक बोलेरो लेकर मौके से भाग निकला।
विज्ञापन
मृतक की फाइल फोटो
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
महाराजपुर थानाक्षेत्र में रूमा हाईवे पर शनिवार देर रात सड़क पार करते समय प्रयागराज से कानपुर जा रही तेज रफ्तार बोलेरो ने इलेक्ट्रीशियन रामचंद्र वर्मा (34) को टक्कर मार दी। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि युवक करीब सात से आठ फीट हवा में उछलकर सड़क पर जा गिरा। उसकी मौके पर ही मौत हो गई जबकि, चालक बोलेरो लेकर भाग निकला।
विज्ञापन
रूमा गांव निवासी रामचंद्र के परिवार में पत्नी रीना, दो बच्चे रुद्र और त्रिशा हैं। परिजन के अनुसार, रामचंद्र शनिवार को गांव में बाराद्वारी मंदिर में आयोजित मेले से रात करीब 12:30 बजे घर जा रहे थे। हाईवे पार करते समय प्रयागराज से कानपुर की ओर जा रही तेज रफ्तार बोलेरो ने टक्कर मार दी। उसके सिर, हाथ और शरीर के अन्य हिस्सों में गंभीर चोट आने से मौत हो गई। महाराजपुर थाना प्रभारी राजेश सिंह ने बताया कि युवक के शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया गया है।आरोपी चालक की तलाश की जा रही है। सीसीटीवी कैमरों के फुटेज की मदद से बोलेरो नंबर का पता लगा लिया गया है।
विज्ञापन