{"_id":"69ef29bc870f1466c9070dd1","slug":"kanpur-accident-young-woman-riding-scooty-dies-a-tragic-death-in-collision-with-tractor-trolley-2026-04-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kanpur Accident: ट्रैक्टर-ट्रॉली से टक्कर में स्कूटी सवार युवती की दर्दनाक मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kanpur Accident: ट्रैक्टर-ट्रॉली से टक्कर में स्कूटी सवार युवती की दर्दनाक मौत
Mon, 27 Apr 2026 02:49 PM IST
Shikha Pandey
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
Published by: Shikha Pandey
Updated Mon, 27 Apr 2026 02:49 PM IST
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : सोशल मीडिया
चकेरी क्षेत्र में सोमवार दोपहर सड़क हादसे में स्कूटी सवार 19 वर्षीय युवती की मौत हो गई। हादसा प्रधानमंत्री आवास योजना नगवा के पास सकरापुर बंबा के निकट हुआ, जहां विपरीत दिशा से आ रहे मोरंग लदे ट्रैक्टर-ट्रॉली से आमने-सामने टक्कर हो गई। देहली सुजानपुर निवासी नन्ही (19) पुत्री कन्हैयालाल अपनी स्कूटी से किसी काम से जा रही थी। इसी दौरान सामने से आ रहे महिंद्रा ट्रैक्टर-ट्रॉली से उसकी भिड़ंत हो गई। टक्कर इतनी तेज थी कि ट्रैक्टर-ट्रॉली और स्कूटी दोनों सड़क किनारे नाले में पलट गए। हादसे में युवती ट्रॉली के नीचे दब गई।
विज्ञापन
सूचना पर पहुंची पुलिस ने जेसीबी की मदद से ट्रॉली हटवाकर युवती को बाहर निकलवाया। गंभीर हालत में उसे एम्बुलेंस से अस्पताल भेजा गया, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। इंस्पेक्टर सेन पश्चिम पारा प्रदीप कुमार सिंह ने बताया कि पुलिस ने क्रेन की मदद से नाले में गिरे ट्रैक्टर-ट्रॉली और स्कूटी को बाहर निकलवाया है। किशोरी का शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया।
विज्ञापन