फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Kanpur Accident, Uncontrolled car dives in the air  then overturned in the khanti, two friends died

Kanpur Accident: अनियंत्रित कार के हवा में गोते...फिर खंती में पलटी, एक की मौत और दूसरे की हालत गंभीर

Wed, 07 Jun 2023 12:30 PM IST
हिमांशु अवस्थी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर Published by: हिमांशु अवस्थी Updated Wed, 07 Jun 2023 12:30 PM IST
सार

Kanpur News: साढ़ मार्ग में बुधवार सुबह भीषण सड़क हादसा हो गया। इसमें अनियंत्रित कार हवा में गोते खाते हुए खंती में पलट गई। हादसे में झांसी के एक युवक की दर्दनाक मौत हो गई। जानकारी के अनुसार, युवक अपनी बीमार पत्नी को महिला तांत्रिक के घर छोड़कर जलपान के लिए जा रहे थे।

विज्ञापन
Kanpur Accident, Uncontrolled car dives in the air  then overturned in the khanti, two friends died
क्षतिग्रस्त कार - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

कानपुर के भीतरगांव इलाके में बुधवार सुबह बड़ा हादसा हो गया। झांसी का सर्राफा कारोबारी रोहित पाल बीमार पत्नी सीमा को दिखाने के लिए दोस्त मोनू कुशवाहा के साथ आया था। बुधवार तड़के भीतरगांव इलाके के गौरीककरा गांव निवासी महिला तांत्रिक के पास पहुंचे।

विज्ञापन

भीतरगांव-साढ़ मार्ग पर हादसा तब हुआ, जब रोहित पत्नी सीमा को महिला तांत्रिक के घर में छोड़कर दोस्त मोनू के साथ जलपान करने के लिए आ रहे थे। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक तेज रफ्तार स्विफ्ट डिजायर कार अनियंत्रित होकर हवा में गोते खाते हुए खंती में कई बार पलटी।
विज्ञापन

हादसा इतना भयावह था कि कार के अंदर लगे एयरबैग भी फट गए और ब्रेक टूटने के साथ कार के आगे व पीछे दोनों तरफ के परखच्चे उड़ गए। साढ़ पुलिस ने आनन-फानन दोनों घायलों को सीएचसी भेजा, जहां डॉ. मनीष तिवारी ने प्राथमिक उपचार के बाद दोनों को हैलट रेफर कर दिया।

विज्ञापन
विज्ञापन

शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा
हैलट पहुंचते ही डॉक्टरों ने राेहित को मृत घोषित कर दिया। सर्राफा कारोबारी रोहित पाल पुत्र छत्रपाल पाल मूल रूप से कानपुर जिले के महाराजपुर थानांतर्गत गड़रियनपुर कर्बिंगवां गांव निवासी थे। साढ़ थाना के कार्यवाहक प्रभारी प्रमोद कुमार ने बताया कि शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed