फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Kanpur Accident, Two dumpers collided, fire broke out, driver burnt to death, two fire engines brought it unde

Kanpur Accident: दो डंपरों में भिड़ंत...लगी आग, चालक की जलकर दर्दनाक मौत, दमकल की दो गाड़ियों ने पाया काबू

Tue, 10 Oct 2023 08:25 AM IST
हिमांशु अवस्थी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर Published by: हिमांशु अवस्थी Updated Tue, 10 Oct 2023 08:25 AM IST
सार

Kanpur News: हादसे से घबराए आगे वाले डंपर पर सवार चालक और क्लीनर वाहन छोड़कर मौके से भाग निकले। दमकल कर्मियों ने एक घंटे की मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया।

विज्ञापन
Kanpur Accident, Two dumpers collided, fire broke out, driver burnt to death, two fire engines brought it unde
kanpur road accident - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

कानपुर में घाटमपुर के सचेंडी थाना क्षेत्र में अमौली रोड पर सोमवार रात दो डंपरों में भिड़ंत के बाद आग लग गई। हादसे में एक डंपर चालक की अंदर फंसकर जिंदा जलने से मौत हो गई। मौके पर पहुंची दमकल की दो गाड़ियों ने आग पर काबू पाया। हादसे के बाद एक घंटे तक यातायात ठप रहा।

विज्ञापन

एसीपी घाटमपुर दिनेश कुमार शुक्ला ने बताया कि सोमवार रात करीब 10 बजे हमीरपुर की ओर से कानपुर की ओर से आ रहा अनियंत्रित डंपर आगे जा रहे कंटेनर में जा भिड़ा। अभी दोनों दुर्घटनाग्रस्त वाहन मौके पर ही खड़े थे कि पीछे से मौरंग लदा हुआ एक और पहले से दुर्घटनाग्रस्त खड़े डंपर में पीछे से जा घुसा।
विज्ञापन

इससे दोनों डंपरों में आग लग गई। हादसे में मौरंग लदे डंपर चालक रामसारी निवासी श्याम बाबू (35) की जिंदा जलने से मौत हो गई। हादसे से घबराए आगे वाले डंपर पर सवार चालक और क्लीनर वाहन छोड़कर मौके से भाग निकले। दमकल कर्मियों ने एक घंटे की मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया।

विज्ञापन
विज्ञापन

यातायात पूरी तरह से ठप रहा, लंबा जाम लग गया
इस दौरान करीब एक घंटे तक कानपुर-सागर हाईवे पर यातायात पूरी तरह से ठप रहा, जिससे लंबा जाम लग गया। रात करीब 11:30 बजे के बाद पुलिस ने क्षतिग्रस्त वाहनों को क्रेन की मदद से सड़क किनारे खड़ा करा यातायात सुचारु कराया, जिसके बाद यातायात सामान्य हो सका।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed