{"_id":"631af9957978ad2cdc71bcf2","slug":"kanpur-accident-tempo-overturned-due-to-collision-with-unknown-vehicle-two-died","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kanpur Accident: अज्ञात वाहन की टक्कर से पलटा टेंपो, दो की मौत, परिजनों में मचा कोहराम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kanpur Accident: अज्ञात वाहन की टक्कर से पलटा टेंपो, दो की मौत, परिजनों में मचा कोहराम
Fri, 09 Sep 2022 02:00 PM IST
शिखा पांडेय
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
Published by: शिखा पांडेय
Updated Fri, 09 Sep 2022 02:00 PM IST
सार
यूपी के कानपुर में भीषण सड़क हादसा हुआ। अज्ञात वाहन की टक्कर लगने से टेंपो पलट गया। हादसे में दो लोगों की मौत हो गई।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : सोशल मीडिया
विस्तार
कानपुर के बिठूर थाना क्षेत्र में जीटी रोड पर अज्ञात वाहन की टक्कर लगने से टेंपो पलट गया। हादसे में टेंपो सवार दो लोगों की मौत हो गई। घटना के वक्त टेंपो में दो सवारियां ही बैठी थीं। हादसे के बाद टेंपो चालक मौके से फरार हो गया।
विज्ञापन
घटना की जानकारी मिलते ही संबंधित थाने की पुलिस मौके पर पहुंची। सड़क हादसे में आशीर्वाद (48) व रमेश चंद्र उर्फ गिल्लन सिंह (52) की मौत हुई है। पुलिस ने मृतकों के परिजनों को घटना की जानकारी दी। मौत की सूचना मिलते ही परिजनों में कोहराम मच गया।
विज्ञापन