{"_id":"69cb6a7551c943014e00134f","slug":"kanpur-accident-speeding-bike-runs-over-child-little-one-dragged-for-distance-in-front-of-fathers-eyes-2026-03-31","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"Kanpur Accident: तेज रफ्तार बाइक ने मासूम को रौंदा; पिता के सामने ही दूर तक घिसटती गई मासूम, अस्पताल में मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kanpur Accident: तेज रफ्तार बाइक ने मासूम को रौंदा; पिता के सामने ही दूर तक घिसटती गई मासूम, अस्पताल में मौत
Tue, 31 Mar 2026 12:02 PM IST
Himanshu Awasthi
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
Published by: Himanshu Awasthi
Updated Tue, 31 Mar 2026 12:02 PM IST
सार
Kanpur News: कानपुर के घाटमपुर में तेज रफ्तार बाइक की टक्कर से मासूम की मौत हो गई। बाइक में फंसकर बच्ची काफी दूर तक घिसटती गई, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गई थी। उसकी अस्पताल में उपचार के दौरान मौत हो गई।
विज्ञापन
सीएचसी में रोते बिलखते पिता को ढांढस बंधाती महिला
- फोटो : amar ujala
विस्तार
कानपुर के घाटमपुर में नंदना चौराहे पर सोमवार की शाम पिता के साथ खड़ी पांचवीं कक्षा की छात्रा को तेज रफ्तार से आ रही बाइक ने टक्कर मार दी। बाइक में फंसकर बच्ची काफी दूर तक घिसटती चली गई, जिससे गंभीर रूप से घायल हो गई। उससे सीएचसी में भर्ती कराया गया। वहां इलाज के दौरान मौत हो गई।
विज्ञापन
वहीं, दुर्घटना के बाद आसपास मौजूद लोगों ने बाइक सवार दो युवकों को पकड़ कर पुलिस को सौंप दिया। बच्ची की मौत से परिजनों में कोहराम मचा है। कानपुर देहात के गजनेर थाना क्षेत्र के सरदारपुर निवासी दिव्यांशी (9) पिता नंदलाल व पड़ोस में रहने वाले गुड्डू पासवान के साथ नंदना बाजार आई थी। कपड़ा व चप्पल खरीदने के बाद वह पिता के साथ नंदना चौराहे पर खड़ी थी।
विज्ञापन
शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा
तभी तेज रफ्तार से आए बाइक सवार ने बच्ची के दोनों पैरों के बीच में बाइक घुसेड़ने के साथ काफी दूर तक घसीटते ले गए। गंभीर रूप से घायल बच्ची को सीएचसी ले जाया गया। वहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। बच्ची की मौत से परिजन बदहवास हो गए। नंदना चौकी इंचार्ज सुमित ने बताया कि दोनों युवकों को हिरासत में लिया गया है। शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है।