फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Kanpur Accident out of control truck ran over motorcyclist villagers blocked the road with his body

Kanpur Accident: अनियंत्रित ट्रक ने बाइक सवार को रौंदा, युवक की मौत से भड़के ग्रामीण, शव रखकर लगाया जाम

Sat, 31 Jan 2026 10:15 AM IST
हिमांशु अवस्थी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर Published by: हिमांशु अवस्थी Updated Sat, 31 Jan 2026 10:15 AM IST
सार

Kanpur News: घाटमपुर के शाखा जनवारा गांव के पास अनियंत्रित ट्रक ने बाइक सवार युवक नरेंद्र को कुचल दिया, जिससे उसकी उपचार के दौरान मौत हो गई। परिजनों ने 10 लाख रुपये मुआवजे की मांग को लेकर मुगलरोड पर शव रखकर जाम लगा दिया, जिससे करीब दो घंटे तक यातायात बाधित रहा।

विज्ञापन
Kanpur Accident out of control truck ran over motorcyclist villagers blocked the road with his body
आक्रोशित परिजनों को समझाती पुलिस - फोटो : amar ujala

विस्तार

कानपुर के घाटमपुर में रेउना थाना क्षेत्र के मुगलरोड स्थित शाखा जनवारा गांव के पास शुक्रवार की शाम अनियंत्रित ट्रक ने बाइक सवार युवक को कुचल दिया। गंभीर रूप से घायल युवक को सीएचसी लाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। उधर, खबर मिलने पर परिजनों के साथ सीएचसी पहुंचे ग्रामीण शव को उठाकर ले आए और गांव के सामने मुआवजा की मांग करते हुए जाम लगा दिया। सूचना पाकर पुलिस के साथ एसीपी मौके पर पहुंचे।

विज्ञापन

उन्होंने ग्रामीणों को समझा कर कार्रवाई का आश्वासन दिया, तब दो घंटे बाद ग्रामीण माने और जाम खत्म कर दिया। ललकी पुरवा निवासी नरेश (32) बाइक से दूध लेकर मूसानगर गया था। दूध डालने के बाद जब वह लौट रहा था। जैसे ही वह शाखा जानवारा गांव के पास पहुंचा, तभी ट्रक ने टक्कर मार दी। सड़क पर गिरने पर वह कुचल गया। उसे गंभीर हालत में सीएचसी लाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। उधर हादसे होते ही चालक ट्रक छोड़कर फरार हो गया।

विज्ञापन



परिजनों व ग्रामीणों को काफी देर समझाया
हादसे की जानकारी मिलने पर परिजन व ग्रामीण सीएचसी पहुंचे और शव को ले जाकर गांव के सामने जाम लगा दिया। ग्रामीण दस लाख रुपये मुआवजे की मांग कर रहे थे। जाम की जानकारी होने पर मौके पर एसीपी कृष्णकांत पुलिस फोर्स के साथ मौके पर पहुंच गए। उन्होंने परिजनों व ग्रामीणों को काफी देर समझाया। फोन पर एसडीएम अविचल प्रताप सिंह से भी बात कराई। साथ ही कार्रवाई का आश्वासन देकर उनको राजी कर जाम खुलवाया। इस दौरान करीब दो घंटे तक मुगलरोड जाम रहा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed