फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Kanpur Accident, Officers are not paying attention, Black spot itself took the lives of five people

Kanpur Accident: अफसर नहीं दे रहे ध्यान…ब्लैक स्पॉट ने ली पांच लोगों की जान, एलिवेटेड रोड पर हादसों की ये वजह

Wed, 16 Oct 2024 10:37 AM IST
हिमांशु अवस्थी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर Published by: हिमांशु अवस्थी Updated Wed, 16 Oct 2024 10:37 AM IST
सार

Kanpur News: शहरभर के ब्लॉक स्पॉट खत्म करने के लिए कई बार प्लान बने हैं, लेकिन विभागों की एक राय न होने पर काम हो नहीं पाता है। इन्हीं के चलते कई लोगों की जान चली गई हैं।

विज्ञापन
Kanpur Accident, Officers are not paying attention, Black spot itself took the lives of five people
घटनास्थल के पास स्थित ब्लैक स्पॉट - फोटो : amar ujala

विस्तार

कानपुर में सुगम व सुरक्षित ट्रैफिक व्यवस्था के लिए कई विभागों का एक राय न होने का खामियाजा राहगीरों को जान देकर चुकाना पड़ रहा है। सोमवार सुबह हादसे में जिस जगह पर पांच लोगों की जान गई है, वह एनएच-19 पर पड़ने वाला भौंती बाईपास का ब्लैक स्पॉट है। इसके अलावा सचेंडी से लेकर महाराजपुर थाना क्षेत्र स्थित ब्रह्म देव मंदिर तक 20 ब्लैक स्पॉट हैं। वहीं पांच ब्लैक स्पॉट और चिन्हित किए गए हैं। इसके बाद भी इन स्थानों पर न तो एनएचएआई काम कर रहा है और न ही पीडब्ल्यूडी।

विज्ञापन

सचेंडी, पनकी, नौबस्ता, चकेरी और महाराजपुर में हुए हादसे (एलीवेटेड रोड पर)

वर्ष      हादसे   मृत   घायल
2022    48       23      31
2023    39       21      34
2024    22       31      23

विज्ञापन
विज्ञापन

एलिवेटेड रोड पर हादसों की वजह

  • ओवर लोडिंग की वजह से सड़क पर नालियां बनना।
  • सड़क पर काम का होना, लेकिन संकेतक नहीं लगाए जाना।
  • हाईवे पर खड़े वाहन, जो अक्सर अचानक दिखते हैं, तब तक वाहन सवार उससे टकरा जाता है।
  • खराब खड़े वाहन के आगे पीछे कोई संकेतक न लगा होना।
  • ओवर स्पीड, ओवरटेकिंग, शराब का नशा, नींद और थकान भी हादसे की बनते हैं वजह।
  • रोड इंजीनियरिंग ठीक न होना, जिसकी वजह से अक्सर हादसे होते हैं।
विज्ञापन

कानपुर कमिश्नरेट में पड़ने वाले 20 ब्लैक स्पॉट

  • गुजैनी बाईपास (एनएचएआई)
  • नौबस्ता चौराहा कट (एनएचएआई)
  • यशोदा नगर चौराहा (एनएचएआई)
  • बर्रा बाई पास (एनएचएआई)
  • नारामऊ (एनएचएआई)
  • रामपुर दुर्गा मंदिर (एनएचएआई)
  • शम्भुआ पुल (एनएचएआई)
  • हड़हा पुल (एनएचएआई)
  • कनौजिया पेट्रोल पंप (एनएचएआई)
  •  किसान नगर (एनएचएआई)
  • भौंती (एनएचएआई)
  • ब्रह्म देव मंदिर(एनएचएआई)
  • दादा नगर, विजय नगर, फजलगंज, बीओबी चौराहा, शनिदेव मंदिर, फजलगंज जूट मिल चौराहा (पीडब्ल्यूडी)
  • अमर उजाला ऑफिस, फजलगंज सेकेंड, विजय नगर, दादा नगर ढाल (पीडब्ल्यूडी)
  • राहा गांव ढाबा के पास (पीडब्ल्यूडी)
  • परास मोड़ के पास (पीडब्ल्यूडी)
  • नौरंगा चौराहे के पास (पीडब्ल्यूडी)
  • जहानाबाद बिल्लू ढाहा के पास रोड (पीडब्ल्यूडी)
  • कुवां खेड़ा जवाहर नाला के पास रोड (पीडब्ल्यूडी)
  • पनकी पड़ाव के पास (पीडब्ल्यूडी)

ये भी हैैं ब्लैक स्पॉट, जरा इधर भी नजर डालिए

  • सचेंडी पर उतरता हुआ फ्लाईओवर (एनएचएआई)
  • नौबस्ता एलिवेटेड रोड पर मर्जिंग प्वाइंट (एनएचएआई)
  • बर्रा लोहे वाले पुल के पास (एनएचएआई)
  • रामादेवी एलिवेटेड रोड पर मर्जिंग प्वाइंट (एनएचएआई)
  • जाजमऊ गेट के पास गंगा पुल से पहले (पीडब्ल्यूडी)

क्या होता है ब्लैक स्पॉट
जिस स्थान पर साल में एक से अधिक दुर्घटनाएं होती हैं अथवा 10 लोगों की जान जाती है, तो उस स्थान के 500 मीटर के एरिया को ब्लैक स्पॉट घोषित किया जाता है। ऐसे स्थान पर पीडब्ल्यूडी की ओर से 700 मीटर पहले गति सीमा का बोर्ड, चेतावनी बोर्ड स्पीड व टेबल टॉप ब्रेकर बनाया जाता है। साेमवार को जहां घटना हुई उस स्थान पर ऐसा कोई संकेतक नहीं लगाया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed