फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Kanpur Accident in front of Kanpuria Dhaba on NH2 DCM truck damaged crane did not arrive even after four hours

Kanpur: एनएच-2 पर कनपुरिया ढाबे के सामने हादसा, डीसीएम ट्रक क्षतिग्रस्त…चार घंटे बाद भी नहीं पहुंची क्रेन

Sat, 22 Nov 2025 12:42 PM IST
हिमांशु अवस्थी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर Published by: हिमांशु अवस्थी Updated Sat, 22 Nov 2025 12:42 PM IST
सार

Kanpur News: महाराजपुर में कनपुरिया ढाबे के सामने एनएच-2 पर एक डीसीएम ट्रक पीछे से घुसकर क्षतिग्रस्त हो गया। हालांकि, एनएचएआई की लापरवाही के चलते चार घंटे बाद भी क्रेन मौके पर नहीं पहुंची, जिससे हाईवे पर बड़े हादसे का खतरा बना रहा।

विज्ञापन
Kanpur Accident in front of Kanpuria Dhaba on NH2 DCM truck damaged crane did not arrive even after four hours
हाईवे पर खड़ा क्षतिग्रस्त वाहन - फोटो : amar ujala

विस्तार

कानपुर में महाराजपुर थाना क्षेत्र के अंतर्गत पुरवामीर में स्थित कनपुरिया ढाबा के सामने एक डीसीएम ट्रक में पीछे से घुस गई, जिसमें चालक को हल्की चोट आई हैं। वहीं, डीसीएम की केबिन पूरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गई है। मैनपुरी इटावा के रहने वाले चालक राधेश्याम ने बताया डीसीएम में रद्दी और खाली गत्ते लादकर बनारस से कानपुर जा रहा था।

विज्ञापन

शनिवार कि सुबह करीब छह बजे पुरवामीर कनपुरिया ढाबा के पास होटल से अचानक निकले एक ट्रक ने ब्रेक ले ली, जिसकी वजह से डीसीएम अनियंत्रित होकर पीछे से घुस गई है। चालक ने बताया सुबह छह बजे हादसा हुआ था। उसी वक्त एनएचएआई के नंबर पर क्षतिग्रस्त वाहन को हाईवे से हटवाने के लिए सूचना की थी, लेकिन घटना के चार घंटे बाद भी मौके पर क्रेन नहीं पहुंच पाई।

विज्ञापन

48 किलोमीटर की रेंज में दो क्रेन हैं
बता दें कि सर्दियों में कोहरे की वजह से नेशनल हाईवे पर महाराजपुर क्षेत्र में कई खतरनाक स्थान हैं। यहां पर आए दिन हादसे होते रहते हैं। इसके बावजूद नेशनल हाईवे प्राधिकरण द्वारा कोई ठोस सुरक्षा व्यवस्था के इंतजाम नहीं किए गए हैं। इस संबंध में जब एनएचएआई के पेट्रोलियम टीम से बात की गई, तो उन्होंने बताया कि 48 किलोमीटर की रेंज में दो क्रेन हैं, लेकिन एक क्रेन ज्यादातर खराब रहती है।

किसी बड़े हादसे को न्योता देने के बराबर
यदि ऐसे में कभी कोई बड़ा हादसा होता है या फिर नेशनल हाईवे पर कोई खराब वाहन खड़ा होता है और मौके पर क्रेन नहीं पहुंचती है, तो ऐसे में किसी बड़े हादसे को न्योता देने के बराबर है। व्यापारियों और नेशनल हाईवे किनारे ढाबा संचालकों ने इस बात को कई बार कहा है कि महाराजपुर क्षेत्र में हाईवे किनारे एक क्रेन की व्यवस्था होनी चाहिए, जिसमें कभी भी यदि हादसा हो तो क्षतिग्रस्त वाहनों को हटाया जा सके।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed