फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Kanpur Accident Horrific road accident near LML intersection truck hits bike two youths killed

Kanpur Accident: एलएमएल चौराहे के पास ट्रक ने बाइक को मारी टक्कर, कुचलकर चचेरे भाइयों की मौत…चालक हिरासत में

Wed, 26 Nov 2025 11:00 AM IST
हिमांशु अवस्थी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर Published by: हिमांशु अवस्थी Updated Wed, 26 Nov 2025 11:00 AM IST
सार

Kanpur News: एलएमएल चौराहे से भौंती बाईपास सर्विस रोड पर मंगलवार सुबह एक ट्रक ने बाइक को टक्कर मार दी। हादसे में दो युवकों की कुचलकर मौके पर ही मौत हो गई। पुलिस ने ट्रक चालक को हिरासत में लिया है।

विज्ञापन
Kanpur Accident Horrific road accident near LML intersection truck hits bike two youths killed
Kanpur Road Accident - फोटो : amar ujala

विस्तार

कानपुर में पनकी इंडस्ट्रियल एरिया में ड्यूटी कर सुबह घर वापस जा रहे चचेरे भाइयों को ट्रक ने कुचल दिया। हादसे में दोनों की मौके पर ही मौत हो गई। दोनों युवक शिवली थाने के लालेपुर निवासी थे। हादसे के बाद वाहनों की कतार लग गई। पुलिस ने ट्रक चालक को गिरफ्तार कर लिया। शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।

विज्ञापन

शिवली थाने के लालेपुर निवासी शिवपाल किसान हैं। शिवपाल ने बताया कि उनका बेटा धनंजय (18) और भाई का बेटा हिमांशु (17) पनकी इंडस्ट्रियल एरिया में एक फैक्टरी में काम करते थे। मंगलवार रात ड्यूटी करने के बाद दोनों सुबह करीब साढ़े आठ बजे वापस आ रहे थे। इसी दौरान हादसा हो गया। दोनों फैक्टरी में काफी समय से नाइट ड्यूटी कर रहे थे। बुधवार सुबह पुलिस ने हादसे की सूचना दी।

विज्ञापन

ट्रक चालक को हिरासत में लिया
पुलिस के मुताबिक, युवक पल्सर बाइक से जा रहे थे। एलएमएल चौराहे से भौंती बाईपास जाने वाली सर्विस रोड पर ट्रक ने बाइक में टक्कर मार दी। दोनों युवकों की मौके पर ही मौत हो गई है। हादसे के बाद लोगों ने चालक को पकड़ लिया। मौके पर पहुंची पुलिस ने ट्रक चालक को हिरासत में लिया। थाना प्रभारी मनोज भदौरिया ने बताया कि परिजनों को सूचना दे दी गई है। उनकी तहरीर पर कार्रवाई की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed