फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Kanpur Accident, Fortuner entered wrong direction, hit three cars, nine people injured, admitted to hospital

Kanpur Accident: गलत दिशा में घुसी फॉर्च्यूनर, तीन कारों को मारी टक्कर, नौ लोग घायल…अस्पताल में भर्ती

Tue, 15 Oct 2024 10:59 AM IST
हिमांशु अवस्थी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर Published by: हिमांशु अवस्थी Updated Tue, 15 Oct 2024 10:59 AM IST
सार

Kanpur News: स्वरूपनगर थानाक्षेत्र में हैलट पुल में सड़क हादसा हो गया। इसमें तेज रफ्तार फॉर्च्यूनर कार से तीन कारों को टक्कर मार दी। हादसे में नौ लोग घायल हो गए, जिन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
 

विज्ञापन
Kanpur Accident, Fortuner entered wrong direction, hit three cars, nine people injured, admitted to hospital
क्षतिग्रस्त कार - फोटो : amar ujala

विस्तार

कानपुर के स्वरूपनगर थानाक्षेत्र में हैलट पुल पर तेज रफ्तार में आ रही फॉर्च्यूनर कार से सामने आ रही तीन कारें टकरा गईं। इसमें एक कार का पहिया टूट कर बाहर निकल गया और बैलून खुल गया। हादसे में तीनों कारों में सवार नौ लोग घायल हो गए। राहगीरों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायलों को अस्पताल भिजवाकर क्रेन की मदद से वाहनों को हटवाया।

विज्ञापन

स्वरूपनगर इंस्पेक्टर सूर्यबली पांडेय ने बताया कि सोमवार सुबह किदवईनगर जी ब्लॉक निवासी मनु वशिष्ठ और इनके परिवार के चार लोग कार से मेडिकल कॉलेज पुल पर हैलट से फजलगंज की तरफ जा रहे थे। मनु वशिष्ठ ने बताया कि पुल पर सामने से तेज रफ्तार फॉर्च्यूनर कार आ रही थी। रफ्तार तेज होने के कारण चालक मोड़ पर गाड़ी संभाल नहीं सका और गलत दिशा आ गया।

विज्ञापन

इस वजह से आमने-सामने टक्कर हो गई। हादसे की चपेट में वहां से गुजर रही एक हांडा अमेज कार भी आ गई। वह भी क्षतिग्रस्त हो गई, चालक घायल हो गया। फॉर्च्यूनर कार सवार एनएसआई कैंपस निवासी अनिल कुमार पाठक का बेटा साहस पाठक और उसके दोस्त अभिषेक, रितेश और अंकित मौके से भाग निकले। मनु ने आरोप लगाया कि गलत दिशा पर आने वाले कार सवार डि्रंक एंड ड्राइव कर रहे थे और हादसे के बाद भाग निकले।

पुलिस सीसीटीवी फुटेज की कर रही है जांच
उन्होंने कार चालक और उसमें सवार लोगों के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराने के लिए तहरीर दी है। प्रभारी निरीक्षक ने बताया कि तीनों गाड़ियों को कब्जे में लिया गया है। तीनों पार्टी आपस में समझौते को लेकर बातचीत कर रही हैं। अगर समझौता नहीं हुआ तो तहरीर के आधार पर मामले में एफआईआर दर्ज कर आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। इसके साथ ही मामले में हादसे की वजह जानने के लिए सीसीटीवी फुटेज की जांच की जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed