{"_id":"66d87db91de6303cef0d5a6f","slug":"kanpur-accident-brother-in-law-riding-a-bike-dies-after-being-hit-by-a-car-2024-09-04","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kanpur Accident: कार की टक्कर से बाइक सवार जीजा की मौत, साला घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kanpur Accident: कार की टक्कर से बाइक सवार जीजा की मौत, साला घायल
Wed, 04 Sep 2024 09:08 PM IST
शिखा पांडेय
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
Published by: शिखा पांडेय
Updated Wed, 04 Sep 2024 09:08 PM IST
सार
Kanpur News: बेकाबू कार की टक्कर से बाइक सवार जीजा की मौत हो गई, जबकि साला घायल हो गया। घटना से परिजनों में कोहराम मच गया।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : अमर उजाला नेटवर्क
विस्तार
बिठूर थानाक्षेत्र के मंधना गंगा बैराज हाइवे स्थित कोठारी चौराहे के पास बेकाबू कार ने बाइक में टक्कर मार दी। हादसे में बाइक सवार जीजा की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि गंभीर रूप से घायल साले को स्थानीय लोगों ने अस्पताल पहुंचाया। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम करा परिजनों के हवाले कर दिया।
बिठूर के रामनगर शिवनगर निवासी ई-रिक्शा चालक राजू चौहान (40) बुधवार को गंभीरपुर निवासी साले दीपक उर्फ दीपू चौहान (23) के साथ बाइक से सिंहपुर गए थे। देर शाम लौटते समय गंभीरपुर मोड़ के पास सामने से आ रही बेकाबू कार ने बाइक में टक्कर मार दी। हादसे में राजू की मौत। दीपक गंभीर रूप से घायल है। हादसे के बाद चालक कार समेत फरार हो गया। वहां से गुजर रहे एक निजी अस्पताल के कर्मचारियों ने घायल दीपक को उपचार के लिए कोठारी चौराहे पर स्थित एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया। हादसे की सूचना पर परिजन ग्रामीणों संग घटनास्थल और अस्पताल पहुंचे। परिजन थोड़ी देर तक राजू के शव को पोस्टमार्टम भेजने के लिए राजी नहीं हुए। हालांकि बिठूर इंस्पेक्टर प्रेमनारायन विश्वकर्मा के कार्रवाई का भरोसा दिलाने पर वह मान गए।