फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Kanpur Accident, Air Force vehicle collides with car, five vehicles collide, five injured

Kanpur Accident: एयरफोर्स की गाड़ी ने कार में मारी टक्कर, पांच गाड़ियों की आपस में भिड़ंत, पांच घायल

Thu, 12 Oct 2023 01:03 PM IST
हिमांशु अवस्थी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर Published by: हिमांशु अवस्थी Updated Thu, 12 Oct 2023 01:03 PM IST
सार

Kanpur News: गाड़ियों में एयरफोर्स की एक बस और एक डीसीएम है, जिसमें तीन एयरफोर्स की जवान थे। इनको मामूली चोटें आई हैं। बाइक सवार का दाहिना पैर टूट गया। लोडर चालक के दाहिने पैर और बाएं हाथ में चोट लगी है।

विज्ञापन
Kanpur Accident, Air Force vehicle collides with car, five vehicles collide, five injured
kanpur road accident - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

कानपुर में सचेंडी थाना क्षेत्र के चकरपुर मंडी के पास में एयरफोर्स की गाड़ी ने कार में टक्कर मार दी। इससे आगे-पीछे चल रही पांच गाड़ियों की आपस में भिड़ंत हो गई। हादसे में तीन एयरफोर्स कर्मी सहित दो अन्य लोग घायल हो गए। घायलों का निजी अस्पताल में इलाज चल रहा है।

विज्ञापन

जानकारी के अनुसार, एयरफोर्स की दो गाड़ियां, जिसमें एक डीसीएम और एक बस इलाहाबाद से सहारनपुर जा रही थी। चकरपुर मंडी के पास एयरफोर्स की डीसीएम ने कार में टक्कर मार दी, जिससे आगे चल रही दो कार की आपस मे टक्कर हो गई। वहीं, डीसीएम के पीछे एयरफोर्स की बस चल रही थी।
विज्ञापन

बस के पीछे बाइक, लोडर इन सभी गाड़ियों की आपस मे टक्कर हो गई। गाड़ियों में एयरफोर्स की एक बस और एक डीसीएम है, जिसमें तीन एयरफोर्स की जवान थे। इनको मामूली चोटें आई हैं। बाइक सवार का दाहिना पैर टूट गया। लोडर चालक के दाहिने पैर और बाएं हाथ में चोट लगी है।

विज्ञापन
विज्ञापन

10 किलोमीटर तक लंबा जाम लगा
इनका निजी  अस्पताल में इलाज चल रहा है। वहीं, छह घंटे हाईवे पर गाड़ियों की कतारें लग लग गई, जिससे लगभग 10 किलोमीटर तक लंबा जाम लग गया। सूचना पर पहुंची सचेंडी पुलिस कड़ी मशक्कत के बाद जाम खुलवाया। इसके बाद यातायात सुचारू रूप से शुरू हो सका।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed