Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Kanpur A statue of Lord Krishna will be installed on the CSJMU campus with ISKCON providing support

कानपुर: CSJMU परिसर में लगेगी श्रीकृष्ण की प्रतिमा, गीता उपदेश देते नजर आएंगे कान्हा, इस्कॉन करेगा सहयोग

Sat, 14 Nov 2026 04:41 PM IST
Himanshu Awasthi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर Published by: Himanshu Awasthi Updated Sat, 14 Nov 2026 04:41 PM IST
सार

Kanpur News: सीएसजेएमयू परिसर स्थित हेलीपैड तिराहे पर इस्कॉन के सहयोग से भगवान श्रीकृष्ण की भव्य प्रतिमा स्थापित की जाएगी। यह प्रतिमा विद्यार्थियों को भारतीय दर्शन से जोड़ने और उन्हें मानसिक दृढ़ता व सकारात्मक सोच के लिए प्रेरित करने के उद्देश्य से लगाई जा रही है।

विज्ञापन
Kanpur A statue of Lord Krishna will be installed on the CSJMU campus with ISKCON providing support
सीएसजेएमयू - फोटो : amar ujala

विस्तार

कानपुर के छत्रपति शाहूजी महाराज विश्वविद्यालय परिसर में इंटरनेशनल सोसाइटी फॉर कृष्णा कॉन्शियसनेस (इस्कॉन) के सहयोग से श्रीकृष्ण की प्रतिमा लगेगी। परिसर के हेलीपैड तिराहे पर इसे लगाया जाएगा। प्रतिमा में श्रीकृष्ण को श्रीमद्भगवद्गीता का उपदेश देने वाले स्वरूप में प्रदर्शित किया जाएगा। विवि के मीडिया प्रभारी डॉ. दिवाकर अवस्थी ने बताया कि विवि परिसर में इस प्रसंग पर आधारित प्रतिमा की स्थापना का उद्देश्य विद्यार्थियों को भारतीय दर्शन की इस महत्वपूर्ण विरासत से जोड़ना है। आज के प्रतिस्पर्धात्मक और चुनौतीपूर्ण दौर में युवाओं के सामने कॅरिअर, शिक्षा, रोजगार और जीवन से जुड़े अनेक प्रश्न होते हैं। ऐसे में गीता की शिक्षाएं उन्हें मानसिक दृढ़ता, सकारात्मक सोच, आत्मविश्वास और निर्णय लेने की क्षमता विकसित करने में सहायता कर सकती हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed