फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Kanpur A speeding car hit several people then collided with an egg cart driver beaten up admitted to hospital

Kanpur: तेज रफ्तार कार ने कई लोगों को मारी टक्कर, फिर अंडे के ठेले से टकराई…चालक को पीटा, अस्पताल में भर्ती

Sun, 15 Jun 2025 02:47 PM IST
हिमांशु अवस्थी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर Published by: हिमांशु अवस्थी Updated Sun, 15 Jun 2025 02:47 PM IST
सार

Kanpur News: हरबंश मोहाल थाना प्रभारी ने बताया कि कार चालक के संबंध में जानकारी की जा रही है। प्रारंभिक जांच में चालक के नशे में होने की संभावना जताई जा रही है। कार मूलगंज, बादशाहीनाका, कलक्टरगंज और घंटाघर के पास टक्कर मारी है।

विज्ञापन
Kanpur A speeding car hit several people then collided with an egg cart driver beaten up admitted to hospital
kanpur accident - फोटो : amar ujala

विस्तार

कानपुर में मूलगंज के पास एक तेज रफ्तार कार ने बाइक सवार को टक्कर मार दी। लोगों ने पीछा किया तो बचने की कोशिश में चालक घंटाघर की ओर भाग निकला। इस दौरान कई वाहनों में टक्कर मारते हुए कार सुतरखाने वाली रोड पर एक अंडे के ठेले से टकराकर रुक गई। टक्कर इतनी जोरदार थी कि कार का रिम तक टूट गया। घटना से गुस्साए लोगों ने चालक को लाठी-डंडों से जमकर पीट दिया। कार में भी तोड़फोड़ की। पुलिस ने चालक व घायल राहगीरों को अस्पताल में भर्ती कराया है।

विज्ञापन

Kanpur A speeding car hit several people then collided with an egg cart driver beaten up admitted to hospital
kanpur accident - फोटो : amar ujala

शनिवार देर रात मूलगंज की ओर से काले रंग की तेज रफ्तार एमजी की विंडसर कार दो वाहन सवारों को टक्कर मारते हुए निकल गई। राहगीरों ने कार का पीछा किया तो बचने की कोशिश में चालक तेजी से कार को भगाते हुए कलक्टरगंज की ओर ले गया। यहां पर कुछ लोगों को टक्कर मारते हुए घंटाघर की ओर भाग निकला। घंटाघर से सुतरखाने वाली रोड पर अंडे के ठेले में टक्कर मारने के बाद रिम टूटने की वजह से कार रुक गई। कार के रुकते ही लोगों ने चालक के साथ मारपीट कर दी।

विज्ञापन
विज्ञापन

Kanpur A speeding car hit several people then collided with an egg cart driver beaten up admitted to hospital
kanpur accident - फोटो : amar ujala

चालक के नशे में होने की जताई संभावना
कुछ ने उसके नशे की हालत में होने का आरोप लगाकर कार में तोड़फोड़ की। इस दौरान यातायात रुक गया। सूचना पर फीलखाना और हरबंश मोहाल थाने का फोर्स मौके पर आ गया। सभी घायलों को केपीएम व उर्सला अस्पताल पहुंचाया। हरबंश मोहाल थाना प्रभारी विक्रम सिंह ने बताया कि कार चालक के संबंध में जानकारी की जा रही है। प्रारंभिक जांच में चालक के नशे में होने की संभावना जताई जा रही है। कार मूलगंज, बादशाहीनाका, कलक्टरगंज और घंटाघर के पास टक्कर मारी है। मामले की जांच की जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed