फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Kanpur A dilapidated electric pole invites death in Narwal Bazaar the pole is badly bent due to excessive load

Kanpur: नरवल बाजार में मौत को दावत देता जर्जर विद्युत पोल, अत्यधिक लोड से बुरी तरह झुका है खंभा…विभाग अंजान

Sun, 16 Nov 2025 12:42 PM IST
हिमांशु अवस्थी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर Published by: हिमांशु अवस्थी Updated Sun, 16 Nov 2025 12:42 PM IST
सार

Kanpur News: कानपुर के व्यस्त नरवल बाजार में अत्यधिक लोड के कारण एक जर्जर विद्युत पोल बुरी तरह झुक चुका है और गिरने के कगार पर है। इसकी कई बार शिकायत किए जाने के बावजूद विद्युत विभाग ने कोई ध्यान नहीं दिया है, जिससे कभी भी बड़ा हादसा होने का खतरा बना हुआ है।

विज्ञापन
Kanpur A dilapidated electric pole invites death in Narwal Bazaar the pole is badly bent due to excessive load
जर्जर पोल के खतरे से जनता में दहशत - फोटो : amar ujala

विस्तार

कानपुर में नरवल तहसील से कुछ ही दूरी पर स्थित व्यस्त बाजार के बीचोंबीच एक विद्युत पोल जर्जर हालत में खड़ा है। अत्यधिक लोड के दबाव से यह पोल बुरी तरह झुक चुका है और कभी भी गिर सकता है। व्यापारियों का कहना है कि इस खतरे की शिकायत कई बार विद्युत विभाग तक पहुंचाई गई, लेकिन कर्मचारियों ने कोई ध्यान नहीं दिया।

विज्ञापन

बता दें कि नरवल बाजार में दिनभर भीड़ का जमावड़ा रहता है। ऐसे में यदि पोल गिरता है, तो बड़ा हादसा होना तय है। लोगों का कहना है कि विभाग की लापरवाही किसी भी वक्त भारी पड़ सकती है और निर्दोष जानें जा सकती हैं। जनता ने चेतावनी दी है कि अगर समय रहते कार्रवाई नहीं हुई और कोई हादसा होता है, तो इसका जिम्मेवार विद्युत विभाग ही होगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed