{"_id":"6ae76170bdb0631cff0e033d","slug":"kanpur-97-couples-tie-the-knot-under-the-chief-minister-s-mass-marriage-scheme-2026-11-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"कानपुर: मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना के तहत 97 जोड़ों ने लिए फेरे, दो ने पढ़ा निकाह","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कानपुर: मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना के तहत 97 जोड़ों ने लिए फेरे, दो ने पढ़ा निकाह
Sun, 01 Nov 2026 09:29 PM IST
Shikha Pandey
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
Published by: Shikha Pandey
Updated Sun, 01 Nov 2026 09:29 PM IST
विज्ञापन
बिधनू में सामूहिक विवाह में मौजूद जोड़े
- फोटो : अमर उजाला
बिधनू के कठेरुआ स्थित एक गेस्ट हाउस में रविवार को मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना के तहत समारोह आयोजित किया गया। इसमें घाटमपुर क्षेत्र के 97 जोड़ों ने विवाह किया। तीसरे दिन आयोजित समारोह में हिंदू जोड़ों ने वैदिक मंत्रोच्चार के बीच अग्नि के सात फेरे लिए, जबकि दो मुस्लिम जोड़ों का मौलवी ने निकाह पढ़वाया।
विज्ञापन
घाटमपुर ब्लॉक क्षेत्र के 105 जोड़ों ने विवाह के लिए पंजीकरण कराया था। इनमें से 97 जोड़ों ने विवाह की रस्में पूरी कीं। समारोह में घाटमपुर नगर पालिका क्षेत्र के पांच और विकासखंड क्षेत्र के 92 जोड़े शामिल हुए। विधायक सरोज कुरील ने नवदंपतियों को आशीर्वाद देकर सुखमय वैवाहिक जीवन की कामना की। इस दौरान जिला समाज कल्याण अधिकारी शैलेंद्र कुमार गौतम, खंड विकास अधिकारी आशीष मिश्रा और एडीओ समाज कल्याण पल्लवी मौजूद रहीं।
विज्ञापन