फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Kanpur: 78.6 percent votes cast in Bar Association elections

Kanpur: बार एसोसिएशन चुनाव में पड़े 78.6 प्रतिशत वोट, पुलिस की कड़ी सुरक्षा में सील हुई मतपेटियां

Tue, 17 Feb 2026 10:10 PM IST
शिखा पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर Published by: शिखा पांडेय Updated Tue, 17 Feb 2026 10:10 PM IST
सार

पुलिस की कड़ी सुरक्षा व एल्डर्स कमेटी की निगरानी में मतपेटियां सील हुईं। बार एसोसिएशन के रामअवतार महाना हॉल में बुधवार से मतगणना होगी। 

विज्ञापन
Kanpur: 78.6 percent votes cast in Bar Association elections
बार एसोसिएशन चुनाव - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बार एसोसिएशन की 21 सदस्यीय कार्यकारिणी के लिए मंगलवार को 78.6 प्रतिशत मतदान हुआ। कुल 7198 मतदाताओं में से 5658 ने मताधिकार का प्रयोग किया। पिछले साल चुनाव में 79.9 प्रतिशत वोट पड़े थे। इस बार 1.3 प्रतिशत कम मतदान हुआ। शाम पांच बजे तक हुए मतदान के बाद पुलिस की कड़ी सुरक्षा में मतपेटियों को सील कर कचहरी स्थित राम अवतार महाना हॉल स्थित कमरे में बनाए गए स्ट्रांग रूम तक सुरक्षित पहुंचा दिया गया। बुधवार सुबह 10 बजे से मतगणना शुरू होगी।
विज्ञापन


डीएवी डिग्री कॉलेज में मंगलवार सुबह लगभग नौ बजे मतदाताओं के लिए मतदान शुरू हुआ। इसके पहले विभिन्न पदों पर खड़े प्रत्याशियों के सामने एल्डर्स कमेटी सदस्यों ने मतपेटियां दिखाकर उन्हें सील कराया। सेवानिवृत्त सैनिकों को मतपत्र देकर मतदान बूथों पर भेज दिया गया। मतदान के लिए 16 बूथ बनाए गए थे। बूथों के बाहर इंजीनियरिंग कॉलेज के छात्रों को क्यूआर कोड स्कैन करने के लिए लगाया गया। क्यूआर कोड की स्क्रीनिंग के बाद ही मतदाताओं को प्रवेश दिया गया। इसके बाद सीओपी कार्ड देखकर मतपत्र मिल पाया।
विज्ञापन


पूर्व सांसद राजाराम पाल, कोपेस्टेट चेयरमैन विजय कपूर भी वोट डालने पहुंचे। एल्डर्स कमेटी के चेयरमैन उमाशंकर गुप्ता, ओमप्रकाश मिश्रा, श्रीकांत दीक्षित, महेंद्र सिंह चौहान, शिवशरण मिश्रा, सुशील कुमार वर्मा, आनंद सचान, अश्वनी आनंद, सतीश चंद्र कुलश्रेष्ठ व्यवस्था का जायजा लेते रहे। सीओपी कार्ड साथ न लाने वाले मतदाताओं को बिना मतदान बैरंग ही लौटना पड़ा।
विज्ञापन
विज्ञापन

 

Kanpur: 78.6 percent votes cast in Bar Association elections
बार एसोसिएशन चुनाव - फोटो : अमर उजाला
सीसीटीवी कैमरे से निगरानी
मतदान में किसी प्रकार की कोई गड़बड़ी किसी भी बूथ पर न हो सके इसके लिए चाक-चौबंद व्यवस्था की गई थी। हर बूथ पर सीसीटीवी कैमरे लगाने के साथ ही प्रवेश व निकास द्वारों पर भी सीसी कैमरे लगाए गए। बुजुर्ग मतदाताओं को कचहरी से मतदान स्थल डीएवी डिग्री कॉलेज तक पहुंचाने और मतदान के बाद वापस कचहरी तक ले जाने के लिए ई-रिक्शा भी लगाए गए थे। मतदाताओं के निकास के लिए डीएवी इंटर कॉलेज के पास स्थित पार्किंग से बाहर निकलने के लिए विशेष निकास द्वार बनाया गया था जहां से अधिवक्ता निकलकर मधुवन तिराहे से होते हुए कचहरी लौट रहे थे।
 

Kanpur: 78.6 percent votes cast in Bar Association elections
बार एसोसिएशन चुनाव - फोटो : अमर उजाला
जाम में फंसी एंबुलेंस को दूसरे रास्ते से भेजा
चुनाव के कारण यातायात में परिवर्तन किया गया था। इसके चलते कचहरी और डीएवी डिग्री कॉलेज की आसपास की सड़कों पर दिनभर जाम की स्थिति बनी रही। वाहन रेंगते रहे। स्कूल छूटने पर बच्चों को भी इस जाम से जूझना पड़ा। इसी बीच एक एंबुलेंस भी मतदान स्थल के पास तक पहुंच गई। जाम के कारण अधिवक्ताओं ने उसे वापस लौटाकर दूसरे रास्ते से भिजवाया।

 

Kanpur: 78.6 percent votes cast in Bar Association elections
बार एसोसिएशन चुनाव - फोटो : अमर उजाला
भीड़ देख लौटे मतदाता
दोपहर लगभग तीन बजे भीड़ अचानक बढ़ गई। प्रत्याशी और उनके समर्थक वोट मांगने के लिए डटे हुए थे। इसके कारण आपाधापी का माहौल बन रहा था। लाइन लंबी होती जा रही थी। धूप भी कड़ी थी। मोबाइल ले जाने की अनुमति नहीं थी। इसे देखकर कुछ बुजुर्ग मतदाता बिना मतदान किए ही लौट गए। कुछ अधिवक्ता गलत क्यूआर कोड स्लिप लेकर मतदान स्थल पहुंच गए उन्हें दोबारा स्लिप लाने को कहा गया। वह वोट नहीं डाल सके। वहीं, सुबह लगभग 10:30 बजे पुलिस कमिश्नर रघुबीर लाल खुद डीएवी डिग्री कॉलेज पहुंचे और एल्डर्स कमेटी के साथ व्यवस्थाओं का जायजा लिया। एलआईयू भी सतर्क रही और पल-पल की जानकारी आला अधिकारियों को देती रही।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed