फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Kanpur: 67 health workers including a doctor missing from CHC and 12 centers

Kanpur: सीएचसी और 12 केंद्रों पर एक डॉक्टर समेत 67 स्वास्थ्यकर्मी गायब

Tue, 08 Jul 2025 11:49 PM IST
शिखा पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर Published by: शिखा पांडेय Updated Tue, 08 Jul 2025 11:49 PM IST
सार

Kanpur News: सीएमओ, एसीएमओ और डिप्टी सीएमओ के निरीक्षण में खुली पोल। जवाब तलब के साथ ही एक दिन का वेतन रोकने का आदेश दिया।

विज्ञापन
Kanpur: 67 health workers including a doctor missing from CHC and 12 centers
चौबेपुर सीएचसी में अधिकारियों को हिदायत देते सीएमओ डॉ उदयनाथ - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

स्वास्थ्य केंद्रों में मंगलवार को भी एक डॉक्टर समेत 67 स्वास्थ्यकर्मी ड्यूटी पर नदारद मिले हैं। सीएमओ उदयनाथ समेत एसीएमओ, डिप्टी सीएमओ अलग-अलग स्वास्थ्य केंद्रों पर पहुंचे तो हालत खराब मिली। अनुपस्थित डॉक्टर और स्वास्थ्य कर्मियों से जवाब तलब किया गया है और एक दिन का वेतन रोका गया।
विज्ञापन


मंगलवार सुबह 8:30 बजे सीएमओ उदयनाथ चौबेपुर सीएचसी पहुंचे। परिसर में साफ सफाई नहीं मिली। नियमित कर्मचारियों में वार्ड आया अपराजिता, फार्मासिस्ट सत्येंद्र कुमार, फार्मासिस्ट वंदना सचान और एनएमए एकराम तथा संविदा कर्मी डीएस शुभम यादव एवं आप्ट्रोमेटिस्ट नेहा साहू अनुपस्थिति पाई गईं। इनका एक दिन का वेतन रोका गया। अनुपस्थित कर्मियों से स्पष्टीकरण लेकर दो दिन आख्या मांगी। एसीएमओ डॉ. रमित अशोक कुमार रस्तोगी सुबह 9:30 बजे डीटीसी गुजैनी पहुंचे। यहां 10 स्वास्थ्यकर्मी अनुपस्थित मिले। यूपीएचसी अहिरवां का भी औचक निरीक्षण किया। यहां तीन कर्मी ड्यूटी पर नहीं मिले। अनुपस्थित लोगों का वेतन रोका गया है।
विज्ञापन


एसीएमओ डॉ. यूबी सिंह और डिप्टी सीएमओ डॉ. राजेश्वर सिंह ने सुबह 9:15 बजे डीटीसी सर्वोदयनगर का निरीक्षण किया। सेंटर पर ताला बंद मिला। डीटीसी नवाबगंज में 12 कर्मी अनुपस्थित पाए गए। नगरीय प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र ज्योरा में आठ स्वास्थ्यकर्मी अनुपस्थित मिले। नगरीय प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र कल्याणपुर में तीन कर्मी अनुपस्थित पाए गए। सभी का एक दिन का वेतन रोका गया। डिप्टी सीएमओ डॉ. एसपी यादव सुबह 10:26 बजे डीटीसी कैंट पहुंचे। यहां एक चिकित्सक अनुपस्थित मिले। डीटीसी अनवरगंज में पांच कर्मी अनुपस्थित पाए गए। यूपीएचसी चाचा नेहरू में पांच कर्मचारी ड्यूटी पर नहीं मिले। सीएमओ डॉ. उदयनाथ ने बताया कि ड्यूटी पर मौजूद न मिलने वाले कर्मियों से स्पष्टीकरण मांगा गया है और एक दिन का वेतन रोका गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed