फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Kanpur: 65.37% voter turnout in Bithoor; supporters argued over suspected bogus voting

कानपुर: बिठूर में 65.37 फीसदी मतदान, फर्जी मतदान की आशंका पर समर्थकों में बहस, इस बूथ पर सबसे कम वोटिंग

Tue, 13 Oct 2026 10:23 PM IST
Shikha Pandey न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर Published by: Shikha Pandey Updated Tue, 13 Oct 2026 10:23 PM IST
सार

पिछले चुनाव से 6.63 प्रतिशत वोट कम पड़े। पुरुषों के मुकाबले 7.92 प्रतिशत महिलाओं ने मतदान कम किया। 

विज्ञापन
Kanpur: 65.37% voter turnout in Bithoor; supporters argued over suspected bogus voting
बिठूर नगर पंचायत अध्यक्ष पद के उपचुनाव - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बिठूर नगर पंचायत अध्यक्ष पद के उपचुनाव में मंगलवार को 65.37 प्रतिशत मतदान हुआ। कुल 9474 मतदाताओं में से 6193 ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया। पिछले चुनाव में 72 प्रतिशत मतदान हुआ था। इस तरह इस बार 6.63 प्रतिशत की गिरावट दर्ज की गई। 10 बूथों पर हुए मतदान में ब्रह्मनगर का बूथ संख्या आठ सबसे पीछे रहा जहां करीब 53 प्रतिशत मतदाताओं ने वोट डाले। वहीं, फर्जी मतदान की आशंका पर समर्थकों में बहस भी हुई।
विज्ञापन


बिठूर नगर पंचायत पद के लिए मतदान सुबह सात बजे से शाम पांच बजे तक चला। सुबह ठंडे मौसम के चलते मतदान केंद्रों पर भीड़ रही। दोपहर में धूप और उमस के कारण मतदान की रफ्तार धीमी पड़ गई। शाम तीन बजे के बाद मौसम कुछ ठंडा हुआ तो केंद्रों पर फिर कतारें लग गईं। विधायक अभिजीत सिंह सांगा ने भी मतदान किया। डीसीपी पश्चिम एसएम कासिम आबिदी ने पुलिस बल के साथ मतदान केंद्रों का निरीक्षण कर सुरक्षा व्यवस्था परखी। कम मतदान और महिला मतदाताओं की अपेक्षाकृत कम भागीदारी से अलग-अलग चर्चाएं होती रहीं। अब सभी की नजर 15 अक्टूबर को होने वाली मतगणना पर है, जिससे अध्यक्ष पद के मुकाबले का नतीजा सामने आएगा।
विज्ञापन


 
Trending Videos

Kanpur: 65.37% voter turnout in Bithoor; supporters argued over suspected bogus voting
बिठूर नगर पंचायत अध्यक्ष पद के उपचुनाव - फोटो : अमर उजाला
पुरुषों से 7.92 प्रतिशत पीछे रहीं महिलाएं
उपचुनाव में पुरुषों के मुकाबले महिलाओं का मतदान प्रतिशत कम रहा। कुल 5044 पुरुष मतदाताओं में से 3484 ने वोट डाले। पुरुषों का मतदान प्रतिशत 69.07 रहा। वहीं, 4430 महिला मतदाताओं में से 2709 ने मतदान किया। महिलाओं का मतदान प्रतिशत 61.15 दर्ज किया गया। इस तरह पुरुषों के मुकाबले महिलाओं का मतदान प्रतिशत 7.92 अंक कम रहा।

 
विज्ञापन

Kanpur: 65.37% voter turnout in Bithoor; supporters argued over suspected bogus voting
बिठूर नगर पंचायत अध्यक्ष पद के उपचुनाव - फोटो : अमर उजाला
फर्जी मतदान की आशंका पर समर्थकों में बहस
पुराना बिठूर स्थित बेसिक प्राइमरी मतदान स्थल पर शाम को फर्जी मतदान की आशंका को लेकर दो प्रत्याशियों के समर्थकों के बीच बहस हो गई। विधायक के बड़े भाई और प्रत्याशी राणा समरेंद्र सिंह के समर्थकों तथा विभू द्विवेदी के समर्थकों के बीच गहमागहमी हुई। मौके पर पहुंची पुलिस ने दोनों पक्षों को समझाकर शांत कराया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed