फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Kanpur: 330 liters of counterfeit Mobil oil recovered from shop, shop owner arrested

Kanpur: दुकान से 330 लीटर नकली मोबिल ऑयल बरामद, दुकान मालिक गिरफ्तार

Sun, 16 Nov 2025 11:18 PM IST
शिखा पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर Published by: शिखा पांडेय Updated Sun, 16 Nov 2025 11:18 PM IST
विज्ञापन
Kanpur: 330 liters of counterfeit Mobil oil recovered from shop, shop owner arrested
नकली मोबिल ऑयल बरामद - फोटो : अमर उजाला

पनकी पड़ाव स्थित दुकान में ब्रांडेड पैकिंग में नकली मोबिल ऑयल बेचने की सूचना पर पुलिस ने छापा मारकर 330 लीटर नकली माल बरामद किया। दुकान मालिक हरीश चंद्र दुबे को गिरफ्तार किया है। वाल्वोलाइन कमिंस प्रा.लि. के मैनेजर की तहरीर पर पुलिस ने रविवार को रिपोर्ट दर्ज की है।

विज्ञापन


मोबिल आयल कंपनी वाल्वोलाइन कमिंस प्रा. लिमिटेड के मैनेजर सुनील कुमार को कंपनी के नाम और मार्का की नकली पैकिंग में ऑयल बेचे जाने की सूचना मिली थी। उन्होंने मौरंग मंडी पनकी पड़ाव स्थित हरीश चंद्र दुबे की दुकान पर जांच की जहां संदिग्ध पैकिंग में ऑयल बिक्री के लिए रखा मिला। मैनेजर की तहरीर पर पनकी पुलिस ने शुक्रवार को दुकान में छापा मारा। तलाशी के दौरान छह गत्तों में रखा लगभग 330 लीटर नकली माल बरामद हुआ। पनकी थाना प्रभारी मनोज भदौरिया ने बताया कि रिपोर्ट दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार किया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed