फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Kanpur: 3 minor thieves who stole goods from a clothing store arrested

Kanpur: कपड़े की दुकान से माल पार करने वाले 3 नाबालिग चोर गिरफ्तार, पुलिस ने 24 घंटे में किया वारदात का खुलासा

Sun, 07 Apr 2024 10:51 PM IST
शिखा पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर Published by: शिखा पांडेय Updated Sun, 07 Apr 2024 10:51 PM IST
सार

कानपुर में पुलिस ने कपड़े की दुकान से माल पार करने वाले तीन नाबालिग चोरों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों के पास से नकदी, लैपटॉप और मोबाइल समेत अन्य सामान बरामद हुआ है।

विज्ञापन
Kanpur: 3 minor thieves who stole goods from a clothing store arrested
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

कानपुर में चकेरी निवासी आशीष जायसवाल की फीलखाना के चावल मंडी स्थित नीलकंठ फैब्रिक्स नाम की दुकान में शुक्रवार रात हुई चोरी का पुलिस ने 24 घंटे के भीतर खुलासा कर दिया। पुलिस ने मामले में तीन शातिर नाबालिग चोरों के पास से चोरी का माल भी बरामद कर लिया। नाबालिगों ने बचने के लिए दुकान में लगे सीसीटीवी कैमरों की डीवीआर तक चोरी कर ली थी।
विज्ञापन


हालांकि, आसपास के इलाकों में लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगालने पर उनकी व उनके आने-जाने के रास्ते की पहचान हो गई। पकड़े जाने के बाद तीनों को जुवेनाइल कोर्ट में पेश किया गया और बाल संप्रेक्षण गृह भेज दिया गया है। पकड़े जाने से पहले तीनों नाबालिग बाजार में ही अलग-अलग दुकानों में काम करते थे। उनके पास से पुलिस ने करीब दो लाख रुपये, लैपटॉप व अन्य सामान बरामद किया। फीलखाना थाना प्रभारी रविंद्र प्रताप सिंह ने बताया कि तीनों नाबालिगों को आपरेशन त्रिनेत्र की मदद से पकड़ा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed