{"_id":"69ef92453fa1170922075cb8","slug":"kanpur-28-000-candidates-flock-to-central-and-jhakarkati-on-the-final-day-of-the-home-guard-recruitment-exam-2026-04-27","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"Kanpur: होमगार्ड भर्ती परीक्षा के अंतिम दिन सेंट्रल, झकरकटी पर उमड़े 28 हजार परीक्षार्थी, विशेष ट्रेन चलाई गईं","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kanpur: होमगार्ड भर्ती परीक्षा के अंतिम दिन सेंट्रल, झकरकटी पर उमड़े 28 हजार परीक्षार्थी, विशेष ट्रेन चलाई गईं
Mon, 27 Apr 2026 10:13 PM IST
Shikha Pandey
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
Published by: Shikha Pandey
Updated Mon, 27 Apr 2026 10:13 PM IST
विज्ञापन
सेंट्रल पर परीक्षार्थियों की भीड़
- फोटो : अमर उजाला
होमगार्ड भर्ती परीक्षा के अंतिम दिन सोमवार को करीब 28 हजार परीक्षार्थियों की भीड़ झकरकटी बस अड्डा और सेंट्रल स्टेशन पहुंची। उन्हें बसों के लिए धूप और गर्मी में इंतजार करना पड़ा। सेंट्रल स्टेशन पर भीड़ नियंत्रण के लिए विशेष इंतजाम किए गए। डिप्टी सीटीएम आकांशु गोविल ने भीड़ नियंत्रित करने के लिए लखनऊ, प्रयागराज और झांसी रूट की स्पेशल रैक पौन घंटे पहले ही प्लेटफार्मों पर खड़ी करा दीं।
इसके बाद घोषणा कराया गया ताकि परीक्षार्थी सूचित हो सकें। परीक्षार्थियों ने तत्काल प्लेटफार्म पर जाकर सीट ले ली। इससे फुटओवर ब्रिज और प्लेटफार्मों का लोड दस मिनट में ही कम हो गया। कुल पांच स्पेशल परीक्षा ट्रेनें चलाई गईं।
विज्ञापन
इसके बाद घोषणा कराया गया ताकि परीक्षार्थी सूचित हो सकें। परीक्षार्थियों ने तत्काल प्लेटफार्म पर जाकर सीट ले ली। इससे फुटओवर ब्रिज और प्लेटफार्मों का लोड दस मिनट में ही कम हो गया। कुल पांच स्पेशल परीक्षा ट्रेनें चलाई गईं।
विज्ञापन
सेंट्रल पर परीक्षार्थियों की भीड़
- फोटो : अमर उजाला
इनमें तीन प्रयागराज, एक झांसी और एक लखनऊ के लिए थीं। आरपीएफ पोस्ट प्रभारी एसएन पाटीदार और जीआरपी प्रभारी निरीक्षक ओमनारायण सिंह ने भी टीमों के साथ भीड़ को संभाला।
परीक्षार्थियों ने धक्का लगाकर स्टार्ट की बस
झकरकटी बस अड्डे पर तीसरे दिन भी परीक्षार्थी बसों के लिए भटकते रहे। परिवहन निगम अधिकारी उन्हें समझाने में लगे रहे, पर स्थिति कठिन थी। परीक्षा की थकान, धूप और गर्मी से वे बहुत परेशान थे। दोपहर में रायबरेली डिपो की एक बस करीब पौन घंटे बाद आई। भीड़ के कारण बस का सेल्फ खराब हो गया, जिसे परीक्षार्थियों ने धक्का लगाकर स्टार्ट किया और फिर यात्रा कर पाए।