फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Kanpur 20000 scholarship applications only 94 sent to departments Principal Secretary angry

Kanpur: छात्रवृत्ति के 20000 आवेदन, विभागों को भेजे सिर्फ 94, प्रमुख सचिव नाराज…बोले- लापरवाही नहीं होनी चाहिए

Sun, 02 Nov 2025 12:44 PM IST
हिमांशु अवस्थी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर Published by: हिमांशु अवस्थी Updated Sun, 02 Nov 2025 12:44 PM IST
सार

Kanpur News: कानपुर में 20 हजार से अधिक छात्रवृत्ति आवेदनों के मुकाबले सिर्फ 94 आवेदन भेजने की बड़ी लापरवाही पर प्रमुख सचिव सुभाष चंद्र शर्मा ने कड़ी नाराजगी जताते हुए सभी डाटा निर्धारित तिथि तक लॉक करने का निर्देश दिया।

विज्ञापन
Kanpur 20000 scholarship applications only 94 sent to departments Principal Secretary angry
छात्रवृत्ति को लेकर बैठक करते प्रमुख सचिव दिव्यांगजन एवं पिछड़ा वर्ग सुभाष चंद्र शर्मा - फोटो : amar ujala

विस्तार

कानपुर में पिछड़ा वर्ग कल्याण एवं दिव्यांगजन सशक्तीकरण विभाग के प्रमुख सचिव सुभाष चंद्र शर्मा ने शनिवार को नवीन सभागार में समाज कल्याण, पिछड़ा वर्ग, अल्पसंख्यक एवं दिव्यांगजन विभाग के अधिकारियों के साथ छात्रवृत्ति को लेकर समीक्षा बैठक की। पाया कि जिले में 20 हजार से अधिक छात्रवृत्ति के आवेदन जमा हुए, लेकिन विद्यालयों ने मात्र 94 आवेदन विभागों को भेजे हैं। इस लापरवाही पर उन्होंने कड़ी नाराजगी जताई। बताया गया कि बीते वर्ष जिम्मेदारों की लापरवाही के चलते 600 से अधिक छात्र छात्रवृत्ति से वंचित रह गए थे।

विज्ञापन

इस बार ऐसा नहीं होना चाहिए। वित्तीय वर्ष 2024-25 में वंचित छात्रों के लिए अक्तूबर तक पोर्टल खोला गया था। पात्र छात्रों को जल्द ही शुल्क प्रतिपूर्ति की धनराशि भेजी जाएगी। उन्होंने सभी विद्यालयों और नोडल अधिकारियों को निर्देश दिया कि निर्धारित तिथि तक सभी छात्रवृत्ति डाटा लॉक करें। प्रमुख सचिव ने निर्देश दिया कि काम तय समय पर पूरा करें। बैठक में डीएम जितेंद्र प्रताप सिंह, सीडीओ दीक्षा जैन, जिला पिछड़ा वर्ग अधिकारी वीरपाल सिंह, अल्पसंख्यक कल्याण अधिकारी पवन कुमार आदि उपस्थित रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed